
कोरोना काल के बाद बरेली रूट पर चलेगी पैसेंजर ट्रेन – रिपोर्ट शुभम शर्मा
अलीगढ़ – कोरोना काल के बाद अब अलीगढ़-बरेली रूट पर रविवार से पैसेंजर ट्रेन चलेगी। सामान्य किराये की जगह तीन गुना किराये पर स्पेशल ट्रेन के नाम से चलेगी। उत्तर मध्य रेलवे ने कल शाम को बरेली-अलीगढ़ पैसेंजर ट्रेन को चलाने की घोषणा की है। इस ट्रेन के नंबर की शुरुआत में जीरो लगाया गया है। बताया गया है कि यह स्पेशल ट्रेन के रूप में चलाई जा रही है। जबकि कोरोना काल के समय इस रूट पर बंद हुई ट्रेन अभी तक नहीं चली है। ऐसे में यह पहली ट्रेन होगी, जब कोरोना काल के बाद अलीगढ़-बरेली रूट पर यात्रियों को उनके गंतव्य तक पहुंचाएगी।मुख्य वाणिज्यिक अधिकारी संजय शुक्ला ने बताया कि बरेली-अलीगढ-बरेली अनारक्षित स्पेशल ट्रेन प्रतिदिन रविवार से शुरू होगी। यह ट्रेन बरेली से अलीगढ़ के लिए तड़के 04.55 बजे चलेगी। सुबह 10.30 बजे अलीगढ़ पहुंचेगी। जबकि अलीगढ़ से बरेली के लिए यह ट्रेन सुबह 11.30 बजे चलेगी, जो शाम 05.50 बजे बरेली पहुंचेगी। इस ट्रेन का मंजूरगढ़ी, हरदुआगंज, सुनामाई हॉल्ट, गोधा, अतरौली, धरमपुर, डिबाई, राजघाट नरौरा, बबराला, भकरौली, धनारी, पाठकपुर, बहजोई, माजदा हॉल्ट, चंदौसी, सिसरका, आसफपुर, पुरुआ खेड़ा, दबतरा, करेंगी, रेवती बहोड़ा खेड़ा, आंवला, निसोई, बिशारतगंज, रामगंगा स्टेशनों पर ठहराव होगा।