
छात्रबृत्ति घोटाले का बड़ा नटवरलाल है :- संदीप पाण्डेय
मैहर। मैहर सहित आसपास के कस्बो में महज कुछ ही दिनों में बड़ी बड़ी बिल्डिंग तानने वाले एक बड़े नटवर लाल का नाम शुर्खिया बटोर रहा है। मिली जानकारी के अनुसार मैहर में मैहर कम्प्यूटर कालेज का संचालक छात्रबृत्ति डकारने में पूरा का पूरा कौआ निकला इसने छात्रो को मिलने वाली छात्रबृत्ति में ऐसा घोटाला किया कि इसकी दुनिया ही रंगीन हो गयी। अगर शासन इसके कारनामो की पड़ताल करे तो एक एक राज खुल जाएंगे और यह नटवरलाल सलाखों के पीछे पहुच जायेगा। आज हम आपको इस नटवर लाल के घोटाले का प्रथम अध्याय बताएँगे। आश्चर्य का विषय है जिससे ही घोटाले की बदबू आना सुरु हो जाती है सोचने की बात है कि अगर कालेज मैहर क्षेत्र में संचालित है तो छात्रबृत्ति पाने वाले छात्रो का खाता मैहर क्षेत्र के ही किसी न किसी बैंक में खोला जाना चाहिए लेकिन इस सातिर को छात्रो की राशि डकारनी थी इसलिए इसने जिले के बाहर के बैंक से संपर्क किया और सभी का खाता वहा खुलवाया और उन खातो में जो छात्रो के मोबाईल नम्बर डलवाये वे छात्रो के नहीं बल्कि स्वयं और अपने नजदीकीयो के डलवाये जिससे आने जाने वाले मैसेज छात्रो तक न पहुँचे। मामले में बैंक की भूमिका भी संदिग्ध है जिसकी भी अगर गहन पड़ताल हो तो घोटाले के राज उजागर हो जाएंगे। राज्य शासन सहित जिम्मेवार एजेंसियों से आग्रह है कि इस कालेज के छात्रबृत्ति की निष्पक्ष जांच कराई जाय जिससे इस नटवरलाल के भेद आमजन तक पहुँचे साथ ही इसके कारनामो में अंकुश लग सके। अगली कहानी अगले भाग में।