बड़ी खबर
जम्मू कश्मीर में पिछले 24 घंटे में मुठभेड़ के दौरान सुरक्षाबलों ने तीन आतंकियों को किया ढेर ……

जम्मू – कश्मीर के कुलगाम में दो जबकि श्रीनगर में एक आतंकी को सुरक्षा बलों द्वारा मार गिराया गया ……..
हिजबुल कमांडर शिराज मौलवी और यावर भट्ट के तौर पर हुई है कुलगाम में मारे गए आतंकियों की पहचान…….
मिली जानकारी के मुताबिक निर्दोष लोगों की हत्या सहित युवाओं को बरगलाकर आतंकी बनाने के काम में जुटा हुआ था शिराज मौलवी…….
पुलवामा के आमिर रियाज के रूप में हुई है श्रीनगर में मारे गए आतंकी की पहचान ……
आतंकी संगठन गजवातुल हिंद से जुड़ा हुआ था आमिर रियाज……..
जम्मू कश्मीर पुलिस के मुताबिक …..आतंकी आमिर रियाज को फिदायीन हमले की सौंपी गई थी जिम्मेदारी …….