मल्लीताल थाने में तैनात एस आई यूनुस खान पुलिस विभाग में एक उदाहरण से कम नहीं

मल्लीताल थाने में तैनात एस आई यूनुस खान पुलिस विभाग में एक उदाहरण से कम नहीं

नैनीताल। लॉक डाउन के दौरान पुलिस की भूमिका अलग ही रूप में देखने को मिली है पुलिस ने मानवीय संवेदना का परिचय देते हुए जहां सड़क पर चलने वाले मजदूर प्रवासियों की मदद की तथा रास्ता दिखाया तो वहीं कुछ ऐसे भी पुलिस वाले हैं जो अपनी मानवीय सेवदनाओ के लिए जाने जाते है इनमें नैनीताल जिले के मल्लीताल थाने में तैनात एस आई यूनुस ख़ान भी एक उदाहरण से कम नहीं है उन्होंने थाने में तैनात रहते हुए कई जन हितेषी कार्यों को बढ़ावा दिया तथा लॉक डाउन के दौरान गरीब मजलूम एवं लाचार लोगो की भी बहुत मदद की तथा जो गरीब परिवार थे उन तक भी मदद के लिए उनके हाथ पहुंचे तथा कई समूहों से भी इन्होंने गरीबों की मदद कराने में महत्वपूर्ण भूमिका का निर्माण किया इसके अलावा अगर इनके पिछले कार्यकाल को देखें तो उसमें भी उन्होंने कई अच्छे कारनामे को अंजाम दिया तथा पुलिस की भूमिका को जनता के प्रति सजग रखा है यूनुस खान की कार्य प्रणाली थाने में तथा थाने के बाहर आम जनमानस में काफी जनप्रिय कही जा सकती है इनका खुद का मानना है कि पुलिस पब्लिक रिलेशन जब तक और मजबूत नहीं होंगे तब तक स्थिति और ज्यादा मजबूत नहीं होगी ऐसे में पुलिस पब्लिक रिलेशन की प्रगाढ़ता बहुत जरूरी है उसी को ध्यान में रखकर यूनुस खान काम करते हैं तथा जनता के प्रति भी इनका व्यवहार काफी मधुर होता है अपनी पुलिस सेवा में रहते हुए उन्होंने अलग-अलग पोस्टिंग के दौरान कई अच्छे कार्य किए जिनके लिए इनको सराहा गया तथा जनता ने भी इनकी कार्यप्रणाली की दाद दी,यह हकीकत है कि ऐसे पुलिस अधिकारी है जो पुलिस विभाग की शान होते हैं जो अपने व्यवहार अदम्य साहस व कार्यप्रणाली से सभी का दिल जीतते हैं हम इन पर नाज करते हैं तथा इनके उज्जवल भविष्य की कामना करते हैं।

About The Author

Team KNLS Live

Learn More →

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

अपडेट खबर के लिए इनेबल करें OK No thanks