आजादी का अमृत महोत्सव में प्रभात फेरी के माध्यम से लोगों को किया गया जागरूक।जबलपुर । दिनांक 2 अक्टूबर गांधी जयंती के उपलक्ष्य में सिविल न्यायालय मैहर में आजादी का अमृत महोत्सव कार्यक्रम का आयोजन किया गया इस अवसर पर द्वितीय जिला न्यायाधीश संजय कुमार सिंह ने दीप प्रज्वलित कर कार्यक्रम का उद्घाटन किया कार्यक्रम की अध्यक्षता अधिवक्ता संघ अध्यक्ष दिनेश द्विवेदी द्वारा की गई कार्यक्रम में विशिष्ट अतिथि के रुप में प्रशांत शुक्ला प्रथम जिला न्यायाधीश मैहर उपस्थित रहे। इस अवसर पर संजय कुमार सिंह ने कहा कि राज्य विधिक सेवा प्राधिकरण जबलपुर के निर्णय एवं माननीय अध्यक्ष महोदय जिला विधिक सेवा प्राधिकरण सतना के निर्देशानुसार गांधी जयंती के उपलक्ष्य में आजादी का अमृत महोत्सव कार्यक्रम आयोजित किया जा रहा है। इस उद्देश्य से लोगों को उनके विधिक अधिकारों के संबंध में अधिक से अधिक संख्या में जागरूक करना है। श्री संजय कुमार सिंह ने इस अवसर पर प्रभातफेरी को हरी झंडी दिखाकर रवाना किया प्रभातफेरी सिविल न्यायालय मैहर से निकलकर मैहर नगर में भ्रमण करती हुई लोगों को उनके विधिक अधिकारों के संबंध में जागरूक करती हुई वापस सिविल न्यायालय मैहर में समाप्त हुई कार्यक्रम का आभार प्रदर्शन प्रशांत शुक्ला प्रथम जिला न्यायाधीश मैहर ने किया इस अवसर पर न्यायिक मजिस्ट्रेट श्रीमती सविता पाठक, विशाल रिछारिया ,सुश्री हेमलता अग्रवाल सहित वरिष्ठ अधिवक्ता शंकर दत्त पांडे , मनोज पांडे सहित न्यायालय कर्मचारियों में मनमोहन पांडे, शाहिद मोहम्मद, सूर्यमणि द्विवेदी, अंकित राठौर ,सचिन गुप्ता ,धर्मेंद्र विसेन, नीरज निगम, दुर्गेश पटेल, रामनारायण सिंह बघेल, लोकेश गायकवाड, तरुणा बड़गईया, राहुल तिवारी, सोहन लाल विश्वकर्मा सहित कर्मचारी गण एवं अधिवक्ता गण उपस्थित रहे।
Related Posts
निशाकांत शर्मा (सहसंपादक)
यह खबर /लेख मेरे ( निशाकांत शर्मा ) द्वारा प्रकाशित किया गया है इस खबर के सम्बंधित किसी भी वाद - विवाद के लिए में खुद जिम्मेदार होंगा
Learn More →