
एटा।आपको अवगत कराना है कि आज दिनांक 22.09.2021 को तैरवे दिन भी अखिल भारतीय किसान यूनियन के बैनर तले एटा कचहरी स्थित धरना स्थल पर अनिश्चितकालीन धरना प्रदर्शन जारी रहा उक्त धरना स्थल से संगठन के पदाधिकारियों का एक जत्था ने बहादरपुर, न0 अतीत, कोयला, धिरामाई, न0 ख्याली, अमृतपुर, सरनऊ सहित आदि गांवों के किसानों से संपर्क कर आंदोलन में सहयोग करने की अपील की जिस पर उपस्थित किसानों ने गर्मजोशी से सहयोग करने का आश्वासन दिया।
धरना स्थल पर उपस्थित किसानों ने रणनीति तैयार करते हुए निर्णय लिया कि पत्रकार साथी पत्रकार वार्ता का हमारा समय लेट होने की बजह से समय नहीं दे पाते हैं इसलिए कल से प्रतिदिन 02:30 बजे से धरना स्थल पर पत्रकार वार्ता की जाएगी जिसमें सभी पत्रकार साथी समय से सादर आमंत्रित हैं।
आज रात्रिकालीन धरने में :- राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिल संघर्षी, राष्ट्रीय प्रवक्ता अनिल सोलंकी, संरक्षक बाबूराम वर्मा, युवा राष्ट्रीय सचिव बॉबी रठैरा, जिलाध्यक्ष मैनपुरी बलराम सिंह, जिलामहासचिव दोजीराम कुशवाह, जलेसर तहसील अध्यक्ष हरदयाल जाटव सहित आदि लोग उपस्थित रहे।
इस अवसर पर प्रमुख रूप से :- राष्ट्रीय महासचिव सुरेन्द्र सास्त्री, युवा प्रदेश सचिव इंजी0 धर्मेन्द्र सिंह, प्रदेश उपाध्यक्ष राजू सोलंकी, मण्डल अध्यक्ष थान सिंह लोधी, मो0 इरफान एडबोकेट, जिलाउपाध्यक्ष रबी चौधरी, जिलामहासचिव शिवशंकर फौजी, यदुवीर सिंह, नरेश वर्मा सहित आदि लोग उपस्थित रहे।