2 बच्चों के बैंक खाते में आ गए 900 करोड़ रुपये, अपना-अपना अकाउंट चेक करने को लगी कतार

कटिहार में 2 बच्चों के बैंक खाते में आ गए 900 करोड़ रुपये, अपना-अपना अकाउंट चेक करने को लगी कतार

   खगड़िया में एक युवक के खाते में गलती से पांच लाख से ज्यादा की राशि आने और उस राशि को मोदी द्वारा भेजने की बात कहते हुए वापस करने से इनकार करने का मामला अभी गर्म है. इसी बीच कटिहार में दो बैंक खातों में 960 करोड़ की राशि आ गई है. इतनी बड़ी राशि एकाउंट में आने से बैंक अधिकारी भी हैरान हैं. दोनों एकाउंट में इतनी राशि आने की बात पता चलते ही अन्य लोगों ने भी अपने खाते चेक करने शुरू कर दिये.पूरा मामला बिहार के कटिहार जिले के आजमनगर प्रखंड पस्तिया गांव से जुड़ा है, दरअसल, उत्तरी बिहार ग्रामीण बैंक में खाता धारक कक्षा 6 में पढ़ने दो बच्चों के खाते में एक साथ करोड़ों रुपए की राशि आ गई. कक्षा 6 में पढ़ने वाले आशीष के खाते में 6 करोड़ 20 लाख 11 हज़ार 100 रुपए और गुरु चरण विश्वास के खाते में 905 करोड़ से अधिक की राशि आ गई. आमतौर पर स्कूल में पढ़ने वाले दो बच्चों के खाते में पोशाक के लिए सरकारी राशि आनी थी, लेकिन एक साथ इतनी बड़ी राशि देखकर बच्चों के साथ-साथ उनके घरवाले हैरान रह गए.पोशाक की राशि के लिए इन दोनों बच्चे के परिजन गांव के ही इंटरनेट केंद्र पर जब अपना अकाउंट चेक करवाने गए, तो उनके पैरों के नीचे से जमीन खिसक गई. केंद्र पर मौजूद दूसरे लोग भी बैंक खाते में इतनी बड़ी राशि देखकर हैरान थे. रातों-रात करोड़पति बने इन बच्चों को भी समझ में नहीं आ रहा है कि यह कैसे हुआ. मीडिया रिपोर्ट के मुताबिक बैंक के शाखा प्रबंधक मनोज गुप्ता भी इस घटना से हैरान हैं. फिलहाल बैंक ने दोनों बच्चों के खाते से भुगतान पर रोक लगाते हुए कहा कि मामले की जांच करने की बात कही है. बैंक ने अपने वरीय पदाधिकारियों को भी इस बारे में सूचना दी है.

About The Author

निशाकांत शर्मा (सहसंपादक)

यह खबर /लेख मेरे ( निशाकांत शर्मा ) द्वारा प्रकाशित किया गया है इस खबर के सम्बंधित किसी भी वाद - विवाद के लिए में खुद जिम्मेदार होंगा

Learn More →

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

अपडेट खबर के लिए इनेबल करें OK No thanks