45.पृथ्वीपुर विधानसभा क्षेत्र: भाजपा में उपचुनाव के लिए राह नहीं आसान प्रत्याशियों से बड़ी बेचैनी कांग्रेस में पिता की विरासत संभाल लेंगे पुत्र क्षेत्र में संभाला मोर्चा
!!.कांग्रेस से नितेंद्र सिंह राठौर को कमान, भाजपा से ओमप्रकाश रावत, शिशुपाल सिंह यादव, रोशनी यादव, अनिल पांडे, अनीता नायक, गणेशी लाल नायक की दावेदारी, बसपा एवं समाजवादी पार्टी उपचुनाव की कुश्ती में बिगाड़ेगी खेल.!!
बुंदेलखंड में पृथ्वीपुर विधानसभा का उपचुनाव कांग्रेस और भाजपा के लिए रण युद्ध से कम नहीं है l क्षेत्र में सपा और बसपा के दखल से भावी प्रत्याशी चिंतित है l कांग्रेस विधायक एवं पूर्व मंत्री स्व. बृजेंद्र सिंह राठौर के आकस्मिक निधन से विधानसभा क्षेत्र में उपचुनाव प्रस्तावित हैं l कांग्रेस ने अपना चेहरा पूर्व मंत्री स्व. बृजेंद्र सिंह राठौर के पुत्र नितेंद्र सिंह राठौर को बनाया है l भारतीय जनता पार्टी से ओम प्रकाश रावत, सपा से भाजपा में शामिल हुए शिशुपाल यादव, रोशनी यादव, अनिल पांडे ने दावेदारी की है l पूर्व मंत्री स्व. सुनील नायक की पत्नी पूर्व विधायक श्रीमती अनीता नायक एवं उनके अनुज भाई गणेशी लाल नायक ने भी दावा ठोका है, भाजपा में ओम प्रकाश रावत की दावेदारी की है l वर्ष 2018 में हुए विधानसभा चुनाव के दौरान समाजवादी पार्टी के प्रत्याशी रहे शिशुपाल यादव अब वर्तमान में भाजपा में शामिल है, दूसरे नंबर पर रहकर उन्होंने भी दावा किया है l वह गत विधानसभा चुनाव में मिले वोट से उत्साहित हैं l पिछले चुनाव नतीजे में बसपा तीसरे नंबर पर और चौथे नंबर पर भाजपा प्रत्याशी अभय प्रताप सिंह यादव पहुंचे थे l पृथ्वीपुर विधानसभा क्षेत्र में कांग्रेस का दबदबा रहा, उत्तर प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री एवं पूर्व राज्यपाल स्व. राम नरेश यादव की पुत्रवधू श्रीमती रोशनी यादव ने भी भाजपा से दावेदारी की है l सत्ता और संगठन की लड़ाई में वर्तमान स्थिति बदली हुई हैं l भारतीय जनता पार्टी किस को अपना प्रत्याशी बनाती है, अभी तय नहीं हुआ है, सत्ता और संगठन की लड़ाई में मतदाता खामोश है l बसपा और समाजवादी पार्टी उपचुनाव की आंधी में भाजपा और कांग्रेस से नाराज दावेदारों पर नजर है, निर्दलीय भी उपचुनाव की कुश्ती में शामिल होंगे l
