एटा – महिला थाना एटा पर संचालित परिवार परामर्श केंद्र में एक टूटते हुए परिवार को काउंसलिंग कर फिर से किया गया एक। वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक श्री उदय शंकर सिंह के निर्देशन में महिला थाने में संचालित परिवार परामर्श केंद्र में आज एक टूटे हुए परिवार को फिर से मिलाकर एक किया गया, मामला थाना अवागढ़ जिला एटा ग्राम खटौटा का है जहां के रहने बाली सोमवती पुत्री चोबसिंह की शादी शीलेन्द्र कुमार पुत्र रामनरायन निवासी – ग्राम लोहिटा थाना सादाबाद जिला हाथरस से दो साल पहले हुई थी, दोनों में किसी बात को लेकर विवाद चल रहा था, आज दोनो पक्षों को बुलाकर उनके गिले शिकवे दूर कराकर फिर से मिलाकर एक किया गया। आज की बैठक में प्रभारी कंचन कटियार, निरीक्षक श्री के0पी0 सिंह , काउंसलर सचेन्द्र गुप्ता के अलावा महिला थाने का स्टाफ मौजूद रहा।
