एटा ~ थाना जलेसर पुलिस को मिली सफलता, चैंकिग के दौरान एक शातिर अभियुक्त (सट्टा जुआ किंग) गिरफ्तार, 125 ग्राम नशीला पाउडर (डायजापाम) बरामद जनपद में सुदृढ़ कानून व्यवस्था व अपराध एवं अपराधियों पर प्रभावी नियंत्रण बनाए रखने के परिदृश्य वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक एटा श्री उदय शंकर सिंह तथा अपर पुलिस अधीक्षक एटा श्री ओमप्रकाश सिंह के निर्देशन में एवं क्षेत्राधिकारी जलेसर श्री इरफान नासिर खान के निकट पर्यवेक्षण में अपराधियों के विरूद्ध चलाए जा रहे अभियान के तहत थाना जलेसर पुलिस को चैकिंग के दौरान एक सट्टा/ जुआ किंग वाछिंत अभियुक्त संजू जाटव उर्फ सन्जीव पुत्र जयसिंह निवासी मौ0 ठगैलान कस्बा व थाना जलेसर जनपद एटा को गिरफ्तार करने में सफलता प्राप्त की गई है । घटनाक्रमानुसार दिनांक 03.09.2021 को थाना जलेसर पुलिस द्वारा चैकिंग के दौरान मुखबिर की सूचना पर अवागढ फाटक के पास अवागढ रोड से समय 21.30 करीब बजे सट्टा तथा जुआ के मामले में वाँछित चल रहे अभियुक्त संजू जाटव उर्फ सन्जीव को गिरफ्तार किया गया है। अभियुक्त की जामातलाशी में उसके कब्जे से 125 ग्राम नशीला पाउडर (डायजापाम) बरामद किया गया है। अभियुक्त के विरूद्ध थाना जलेसर पर एनडीपीएस एक्ट के तहत अभियोग पंजीकृत कर थानास्तर से आवश्यक वैधानिक कार्यवाही की जा रही है।
नोट:- अभियुक्त संन्जू जाटव उर्फ संजीव कुमार थाना जलेसर पर पंजीकृत मुअसं- 320/21 धारा 147, 148, 149, 307 भादवि व मुअसं- 322/21 धारा 13 जुआ अधिनियम में वाछिंत चल रहा था। थाना जलेसर क्षेत्र में अभियुक्त के द्वारा जुआ , सट्टा कराने तथा मादक पदार्थ बिक्री करने जैसी सूचना काफी समय से प्राप्त हो रही थी, जिसके तहत जलेसर पुलिस द्वारा काफी प्रयास व पतारसी सुरागरसी करते हुये अभियुक्त को गिरफ्तार करने की सफलता प्राप्त की गयी। अभियुक्त को कस्बा जलेसर में सट्टा जुआ किंग के रूप में जाना जाता है। अभियुक्त सन्जू जाटव उर्फ संजीव पुत्र जय सिंह की गिरफ्तारी के बाद कस्बा जलेसर में जुआ सट्टा जैसे कुकृत्य में अवश्य ही रोक लगेगी।
गिरफ्तार अभियुक्त का नाम पता –
- सन्जू जाटव उर्फ संजीव कुमार पुत्र जय सिंह निवासी मौ0 ठगैलान कस्बा व थाना जलेसर एटा । बरामदगीः-
- 125 ग्राम डायजापाम पाउडर (नशीला पाउडर) अपराधिक इतिहासः-
- मु0अ0सं0 647/15 धारा 13 जुआ अधि0 थाना जलेसर एटा
- मु0अ0सं0 581/17 धारा 13 जुआ अधि0 व 307 भादवि थाना जलेसर एटा
- मु0अ0सं0 568/17 धारा 147, 148, 149, 307, 353, 332, 336, 323, 325, 224, 225 भादवि व 2/3 लोक सम्पत्ति क्षति निवारण अधि0 व 7 सी0एल0ए0 एक्ट थाना जलेसर एटा
- मु0अ0स0 320/2021 धारा 147, 148, 149, 307 भादवि थाना जलेसर एटा ।
- मु0अ0स0 322/2021 धारा 13 जुआ अधिनियम थाना जलेसर एटा ।
- मुअसं- 344/2021 धारा 8/22 नारकोटिक्स अधिनियम थाना जलेसर एटा गिरफ्तार करने वाली पुलिस टीमः-
- व0उ0नि0 श्री मंजीत सिंह
- उ0नि0 श्री देवदत्त सिंह
- का0 1193 जयवीर सिंह
- का0 1166 गजेन्द्र सिंह
- का0 1303 योगेश कुमार
- का0 1199 राजकुमार
