कांग्रेस नेत्री सीमा जयवीर की नेक पहल , मृतक गरीब के अस्थि विसर्जन हेतु की पूरी मदद
सन 2017 से लगातार करती आ रही हैं यह नेक कार्य

वर्तमान समय मे राजनीति सेवा न होकर सत्ता प्राप्ति का साधन बनती जा रही है,वही आज भी कुछ लोग राजनीति को सत्ता प्राप्ति का साधन न मानकर गरीबों की सेवा और मदद मे लगे हुये हैं।कुछ ऐसा ही कार्य कर रही हैं देवतालाब विधान सभा की कांग्रेस नेत्री सीमा जयवीर सिंह सेंगर। जो प्रचार प्रसार और दिखावे से दूर रहकर क्षेत्र मे हर गरीब एवं जरुरत मंद की सेवा मे निह्स्वार्थ भाव से लगी हुई हैं।
उन्होने नर सेवा को ही नारायण सेवा मानकर सर्वजन हिताय सर्वजन सुखाय को ही अपने जीवन का ध्येय बना लिया है।अपने इसी सेवा भाव के चलते कांग्रेस नेत्री सीमा जयवीर सिंह ने बीते दिवस जनपद पंचायत रायपुर कर्चुलियान के ग्राम पंचायत डेल्ही निवासी चन्द्रवती कुशवाहा के प्रयागराज मे अस्थि विसर्जन हेतु आने वाले खर्च की पूरी व्यवस्था एवं सहयोग कीं।श्रीमती सीमा जयवीर सिंह सेंगर के इस सहयोग की पूरे क्षेत्र मे चर्चा है।
गौरतलब है की राजनीति और समाज सेवा मे वर्षों से सक्रिय सीमा जयवीर यह नेक कार्य सन 2017 से लगातार करती चली आ रही हैं।इस अवधि मे इन्होने ऐसे हजारों गरीबों की न केवल मदद की बल्कि दुख की घड़ी मे उनके साथ कन्धे से कन्धा मिलाकर परिवार को आर्थिक मदद कर पूरी जिम्मेदारी खुद उठाती आ रही हैं।सीमा जयवीर सिंह के इस पुनीत कार्य की चर्चा और लोकप्रियता लोगो मे बढ़ती जा रही है।
8000 से अधिक अस्थि विसर्जन 300 पार्थिव शरीर 100 से अधिक अन्य राज्यों से 500 से अधिक जीवन रक्षा 1000 से अधिक प्रसूति 04 वर्षो में सर्व जन हिताय सर्व जन सुखाय के लिए प्रयास किया