विधानसभा प्रभारी बनाए गए लोग विधानसभा चुनाव नहीं लड़ सकेंगे।

श्री नड्डा ने कहा कि जल्द ही विधानसभा प्रभारियों की सीटें तय कर दी जाएंगी। जो प्रभारी बनाए गए हैं, उन्हें उनके ही जिले में तैनात नहीं किया जाएगा। विधानसभा प्रभारी बनाए गए लोग विधानसभा चुनाव नहीं लड़ सकेंगे। यदि नियुक्त किए गए प्रभारियों को दिक्कत है तो वे महामंत्री संगठन को दो-चार दिन में जरूर बता दें। उन्होंने कहा कि कोरोना काल में जो योजनाएं-नीतियां लंबित हो गई हैं,उन्हें जल्द से जल्द पूरा कर उसका ठीक ढंग से प्रचार कराया जाए। जो भी काम अधूरे हैं, उन्हें 15 दिन के अंदर हर हाल में पूरा कर लें। मंत्री विधायक सांसद बूथ अध्यक्ष के यहां जाएं उनके साथ आठ-दस लोग बैठक करें और भोजन का आयोजन किया जाए। जल्द ही विधानसभा संयोजक भी बनाए जाएंगे। साथ ही विधानसभा संयोजन समिति का भी गठन होगा।

About The Author

निशाकांत शर्मा (सहसंपादक)

यह खबर /लेख मेरे ( निशाकांत शर्मा ) द्वारा प्रकाशित किया गया है इस खबर के सम्बंधित किसी भी वाद - विवाद के लिए में खुद जिम्मेदार होंगा

Learn More →

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

अपडेट खबर के लिए इनेबल करें OK No thanks