मदनलाल उर्फ दाती महाराज पर लॉकडाउन उल्लंघन का मामला दर्ज

शनि मंदिर में की पूजा अर्चना… मदनलाल उर्फ दाती महाराज पर लॉकडाउन उल्लंघन का मामला दर्ज

**चाय उठाते-उठाते बन गया ज्योतिषी, मदनलाल उर्फ दाती महाराज पर सामूहिक बलात्कार का आरोपी भी है

दक्षिणी दिल्ली की पुलिस ने असोला स्थित शनिधाम मंदिर में पूजा के लिए भीड़ इकट्ठा कर लॉकडाउन का उल्लंघन करने के मामले में दाती महाराज के खिलाफ मामला दर्ज किया गया है।

दक्षिणी दिल्ली के पुलिस उपायुक्त अतुल ठाकुर ने शनिवार को बताया कि असोला स्थित शनिधाम मंदिर में एक धार्मिक समारोह के कुछ तस्वीरें सोशल मीडिया पर वायरल होने के बारे में संज्ञान में आया। इस समारोह में सामाजिक दूरी और और लॉकडाउन के नियमों का उल्लंघन किया गया।

उन्होंने कहा की शुरुआती जांच में पता चला कि शनिधाम मंदिर के मुख्य पुजारी श्री दाती महाराज और उनके साथ कुछ लोगों ने कल शाम 7.30 बजे मंदिर में एक धार्मिक आयोजन किया।

तस्वीरें सोशल मीडिया पर वायरल होने के बाद आँखें खुली

पुलिस उपायुक्त ने कहा कि इन लोगों ने सरकार के गाइडलाइंस का उल्लंघन किया है। सोशल मीडिया पर वायरल तस्वीरों में दाती महाराज तथा अन्य लोग प्रथम दृष्टा ग़ैरकानूनी काम करते पाए गए इसलिए उनके खिलाफ भारतीय दंड संहिता की धारा 188/34, महामारी अधिनियम की धारा 54 बी के तहत मामला दर्ज किया गया है।

उन्होंने कहा कि इस मामले में आज मैदान गढ़ी थाने में मामला दर्ज किया गया है और जांच शुरू कर दी गई है।

गौरतलब है कि दाती महाराज पर अपने सहयोगियों के साथ मिलकर 25 साल की युवती के साथ दुष्कर्म का आरोप है। दिल्ली पुलिस ने जून 2018 में पीड़िता की शिकायत पर मामला दर्ज किया था।
Attachments area

About The Author

Team KNLS Live

Learn More →

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

अपडेट खबर के लिए इनेबल करें OK No thanks