इधर योगी केंद्र से UP आए, उधर संजय निषाद चेताए, कहा- मांग नहीं मानी तो अकेले लड़ेंगे चुनाव

इधर योगी केंद्र से UP आए, उधर संजय निषाद चेताए, कहा- मांग नहीं मानी तो अकेले लड़ेंगे चुनाव

उत्तर प्रदेश की सियासी दरिया में लहरों का उफान जारी है. अमित शाह से मुलाकात के बाद निषाद पार्टी के अध्यक्ष संजय निषाद ने कहा कि बीजेपी अपना वादा पूरा करे और निषाद पार्टी को कैबिनेट में जगह दे. उन्होंने कहा कि हमने गृह मंत्री के सामने अपनी बात रख दी है. अधिकारियों की वजह से सरकार की छवि को नुकसान पहुंचा है. इन पर लगाम लगाने की जरूरत है. अगर निषाद पार्टी को सरकार में उचित जगह नहीं मिलती है, तो इससे निषाद समाज की भावना आहत होगी. संजय निषाद ने कहा कि गृह मंत्री ने हमारी समस्या नोट करके जल्द से जल्द समाधान की बात कही है.

हालांकि चेतावनी भरे लहजे में संजय निषाद ने कहा कि बीजेपी ने हमारी मांग नहीं मानी तो पहले भी अकेले चुनाव लड़े थे, अब भी अकेले लड़ जाएंगे. बता दें कि 2 दिवसीय दौरे पर दिल्ली आए मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ, प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी, अमित शाह, बीजेपी अध्यक्ष जेपी नड्डा और राष्ट्रपति से मुलाकात कर लखनऊ लौट गए हैं. सीएम योगी के साथ यूपी में बीजेपी के सहयोगी दलों ने भी भाजपा शीर्ष नेतृत्व से मुलाकात की है.

About The Author

निशाकांत शर्मा (सहसंपादक)

Learn More →

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

अपडेट खबर के लिए इनेबल करें OK No thanks