पुलिस की छापामारी, पुत्र के पास से मिला अवैध हथियारों का जखीरा, अभियुक्त को गिरफ्तार कर भेजा जेल
एटा – रिटायर्ड पुलिस कर्मी की शिकायत पर जैथरा पुलिस की छापामारी, पुत्र के पास से मिला अवैध हथियारों का जखीरा, अभियुक्त को गिरफ्तार कर भेजा जेल

घटना का विवरण-
दिनांक 11.06.2021 को वादी श्री मुरारीलाल पुत्र हुलासीराम निवासी ललहट थाना जैथरा एटा द्वारा थाना जैथरा पर सूचना दी गई कि उसका पुत्र सुनील कुमार जोकि आपराधिक प्रवृत्ति का है, आये दिन वादी तथा अपनी पत्नी के साथ मारपीट करता रहता है। उसके पास काफी अवैध असलहे हैं, वादी को डर है कि कहीं उसका पुत्र उसके साथ कोई अनहोनी घटना घटित न कर दे।
गिरफ्तारी-
इस सूचना पर थानाध्यक्ष जैथरा श्री सुधीर कुमार सिंह द्वारा पुलिस बल के साथ आरोपी के घर पर छापामारी की गयी तो तलाशी में अभियुक्त सुनील के पास से एक बन्दूक 12 बोर, दो तमन्चे 315 बोर, दो चाकू, चार कारतूस 12 बोर तथा तीन कारतूस 315 बोर बरामद किये गये हैं। अभियुक्त को मौके से बरामद माल के साथ गिरफ्तार किया गया है।
महत्वपूर्ण तथ्य-
- अभियुक्त तमंचा व कारतूस अपने पिता व पत्नी की हत्या करने के उद्देश्य से रखता था।
- अभियुक्त के एक अन्य महिला के साथ सम्बन्ध थे, जिसका विरोध पिता व पत्नी करते थे।
- अभियुक्त ने जिस व्यक्ति से अवैध असलहा कारतूस खरीदे थे, उसकी मृत्यु हो चुकी है। पंजीकृत अभियोग-
- मु0अ0सं0 256/2021 धारा 3/25 आम्र्स एक्ट
- मु0अ0सं0 257/2021 धारा 4/25 आम्र्स एक्ट गिरफ्तार अभियुक्त का नामपता-
- सुनील कुमार पुत्र मुरारीलाल निवासी ग्राम ललहट थाना जैथरा, एटा बरामदगी-
- एक बन्दूक 12 बोर
- दो तमन्चे 315 बोर
- दो चाकू
- चार कारतूस 12 बोर
- तीन कारतूस 315 वोर गिरफ्तार करने वाली पुलिस टीम
- उ0नि0 नितिन कुमार
- आरक्षी कृष्णगोपाल
- आरक्षी सौरभ तोमर