
दिल दहलाने वाली खबर उत्तराखंड से, भगवान का दूसरा रूप बाप बना शैतान, छोटी-सी बात पर मासूम को दी रूह कंपा सजा
i. मामला मलिक कॉलोनी का
ii. पिता योगेश पांडे ने ना केवल बेटी दिया को लात-घूँसों से पीटा
iii. 6 साल की पुत्री को पेन से गोदता था उत्तराखंड: रुद्रपुर में 6 साल की एक मासूम के साथ क्रूरता का मामला सामने आया है। सौतेले पिता ने मानवता की सारी हदें पार कर मासूम की पीठ पर पेन घोंपकर उसे जख्मी कर दिया। सोशल मीडिया के जरिए बच्ची की फोटो वायरल होने के बाद पुलिस ने आरोपी पिता के खिलाफ केस दर्ज कर लिया है। सोमवार को उसे कोर्ट में पेश किया। जानकारी के मुताबिक इस दिल दहला देने वाले मामले का खुलासा सोशल मीडिया के जरिए हुआ था। दो दिन पहले सोशल मीडिया पर एक पोस्ट फोटो के साथ वायरल हो रही थी। इसमें बच्ची का चेहरा, आंखें पिटाई से सूजा हुआ था।
पोस्ट में बच्ची को रुद्रपुर निवासी बताया गया था और लिखा था कि एक युवक ने अपनी बच्ची की पीठ को पेन से गोदा है। पोस्ट को एक युवा व्यापारी ने देखा तो उन्होंने अपने दोस्तों के साथ आरोपी की तलाश शुरू कर दी। रविवार सुबह छह बजे व्यापारी और उनके दोस्तों को पता चला कि यह बच्ची मलिक कॉलोनी की रहने वाली है। यह यहां मां पायल, बहन लवीराया और सौतेले पिता योगेश पांडे उर्फ चड्ढा संग रहती है। इस पर व्यापारी और उनके साथी मौके पर पहुंचे तो बच्ची को बुरी तरह चोटिल पाया। रविवार को उन्होंने आरोपी को पकड़ने के बाद आदर्श कॉलोनी चौकी पुलिस के सुपुर्द कर दिया।
सिर्फ अंग्रेजी न पढ़ पाने पर पिता बना हैवान
पुलिस के मुताबिक युवक छह साल की अपनी सौतेली बेटी के लिए कुछ दिन पहले अंग्रेजी सीखने की एक किताब खरीदकर लाया था। किताब दिलाने के बाद वह रोजाना अंग्रेजी पढ़ने को कहता था। अंग्रेजी नहीं पढ़ पाने पर पिता इतना नाराज हुआ कि उसने हैवानियत की सारी हदें पार कर दीं। आरोपी ने बच्ची की पीठ पर पेन घोंपकर उसे प्रताड़ित किया। हद तो तब हो गई जब बेटी के चीख से भी युवक का पत्थर दिल पिघलने का नाम नहीं ले रहा था। पत्नी के विरोध करने पर वह उसे भी प्रताड़ित कर मारपीट करने लगा। तीन दिन पहले महिला दोनों बेटियों को लेकर अपने मायके चली गई। रविवार को मामले का खुलासा हुआ तो पुलिस ने आरोपी को हिरासत में ले लिया। इस घटना के बाद पुलिस ने बताया कि मामले की जांच के लिए पुलिस की एक टीम को बच्ची के मामा के घर गूलरभोज भेज दिया गया है जहां मेडिकल रिपोर्ट और बच्ची के बयानों के आधार के बाद मामले की जांच शुरू कर आरोपी को हिरासत में लिया गया है। पुलिस का कहना है कि आरोपी पति मानसिक रूप से परेशान है। नशा अधिक होने पर वह कुछ बता नहीं रहा है लेकिन 6 वर्ष की मासूम के साथ हुई घटना बेहद संवेदनशील है इसलिए आरोपी के खिलाफ कड़ी कार्रवाई की जाएगी।