दिल्ली के रोहिणी में भूकंप के झटके, रिक्टर स्केल पर 2.4 रही तीव्रता

दिल्ली के रोहिणी में भूकंप के झटके, रिक्टर स्केल पर 2.4 रही तीव्रता

राष्ट्रीय राजधानी दिल्ली में सोमवार रात भूकंप के झटके महसूस किए गए। यह झटके दिल्ली के रोहिणी इलाकों में आए। हालांकि, रिक्टर स्केल पर भूकंप की तीव्रता अधिक नहीं रही, जिस वजह से जान-माल का नुकसान नहीं हुआ। किसी के हताहत होने की भी जानकारी नहीं है।

दिल्ली के रोहिणी इलाके में यह झटका रात 9:54 मिनट पर महसूस किया गया। इससे पहले, असम के तेजपुर में भूकंप का झटका महसूस किया गया था। आज सुबह 9:50 मिनट पर झटके महसूस किए गए थे। रिक्टर स्केल पर भूकंप की तीव्रता 3.8 रही थी। भूकंप का एपिसेंटर तेजपुर से पश्चिम की ओर 44 किलोमीटर दूर था।

About The Author

निशाकांत शर्मा (सहसंपादक)

Learn More →

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

अपडेट खबर के लिए इनेबल करें OK No thanks