
फ़ायरिंगबाज दुल्हनिया:पुलिस ने रिवाल्वर सीज कर लाइसेंस किया निरस्त इस समय सोशल मीडिया पर एक वीडियो जबरदस्त धमाल मचाए हुए है।चारो तरफ ये वीडियो चर्चा का विषय बन गया है।वीडियो में एक नई नवेली दुल्हन जयमाल स्टेज पर जाने से पहले होने वाले जीवनसाथी (दूल्हे) का एक हाथ से हाथ पकड़ कर और दूसरे हाथ में रिवॉल्वर लेकर फायर(ठाय ठाय)करती हुई नजर आ रही है।वीडियो के वायरल होते ही जब इसकी जानकारी पुलिस अधीक्षक आकाश तोमर को हुई तो तुरंत अभियोग पंजीकृत करने के आदेश दे दिए। जानिए कहा का है वायरल वीडियो उत्तर प्रदेश के बड़के जिले के प्रतापगढ़ के थाना क्षेत्र जेठवारा का वायरल वीडियो है।पुलिस ने वीडियो का संज्ञान लेते हुए जांच की तो ज्ञात हुआ कि दिनांक 30.05.2021 को थानाक्षेत्र के ग्राम लक्ष्मण का पुरवा में गिरजा शंकर पाण्डेय पुत्र राम नरायण पाण्डेय की पुत्री रुपा पाण्डेय के द्वारा अपनी शादी में चाचा रामवास पाण्डेय पुत्र राम नरायण पाण्डेय की लाईसेन्सी रिवाल्वर से फायरिंग की गई थी।घटना के सम्बन्ध में पुलिस ने मु0अ0सं0 225/2021 धारा 286, 188, 269, 270, 51 आपदा प्रबन्धन अधिनियम व 30 शस्त्र अधिनियम का अभियोग पंजीकृत किया गया है। एसपी ने बताया पुलिस अधीक्षक आकाश तोमर ने बताया कि वायरल वीडियो में दिखाई दे रही रिवॉल्वर को सीज कर दिया है और लाइसेंस को निरस्त कर दिया गया है,हालांकि अभी तक किसकी गिरफ्तारी हुई है या नही हुई इसकी पुलिस की तरफ कोई जानकारी नही दी गयी है।