मुख्यमंत्री ममता बनर्जी मंगलवार से ही राज्य सचिवालय में बने कंट्रोल रूम में जमी हैं

मुख्यमंत्री कंट्रोल रूम में

मुख्यमंत्री ममता बनर्जी मंगलवार से ही राज्य सचिवालय में बने कंट्रोल रूम में जमी हैं उन्होंने लोगों से तूफ़ान के गुज़रने तक घरों से बाहर नहीं निकलने की अपील की है

सरकार ने बीते साल आए अंफ़न तूफान से सबक लेते हुए धर्मतल्ला समेत राज्य के कई प्रमुख इलाक़ों में स्ट्रीट लाइट का कनेक्शन काट दिया है ताकि खंभों के उखड़ने की स्थिति में कोई हादसा नहीं हो

मौसम विभाग के एक अधिकारी ने बताया कि यास फ़िलहाल राज्य के समुद्र तटीय शहर दीघा से 70 किलोमीटर दूर है और यह दोपहर से पहले ही ज़मीन से टकरा सकता है

तूफ़ान के असर के कारण राजधानी कोलकाता समेत राज्य के तटवर्ती इलाकों में मंगलवार रात से ही तेज़ हवाओँ के साथ भारी बारिश हो रही है

कोलकाता नगर निगम ने कहा है कि गंगा नदी में ज्वार की वजह से कोलकाता के विभिन्न इलाकों में जलजमाव की समस्या पैदा हो सकती है ज्वार की वजह से नदी का जलस्तर बढ़ने के कारण बारिश का पानी नदी में नहीं जा सकेगा इससे कुछ घंटों तक जलजमाव की समस्या बनी रह सकती है

About The Author

निशाकांत शर्मा (सहसंपादक)

Learn More →

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

अपडेट खबर के लिए इनेबल करें OK No thanks