साल का पहला चंद्र ग्रहण 26 मई 2021 को होगा, साल का यह पहला चंद्रग्रहण

साल का पहला चंद्र ग्रहण 26 मई 2021 को होगा, साल का यह पहला चंद्रग्रहण

साल का पहला चंद्र ग्रहण 26 मई 2021 को होगा, साल का यह पहला चंद्रग्रहण होगा। चंद्र ग्रहण की कुल अवधि 5 घंटे 2 मिनट की है । इस दौरान 14 मिनट तक पूर्ण चंद्रग्रहण रहेगा । 2 घंटे 53 मिनट तक आंशिक चंद्र ग्रहण रहेगा । चंद्रमा लाल रंग का दिखेगा । इस साल कुल दो बार चंद्र ग्रहण लगेगा । साल का दूसरा चंद्र ग्रहण 19 नवंबर को लगेगा । खगोलविदों के अनुसार चंद्रग्रहण की अद्भुत खगोलीय घटना के समय चांद ब्लड मून सरीखा सुर्ख लाल रंग का हो जाएगा । यह चंद्र ग्रहण भारत में नहीं दिखाई दिखेगा । इसके चलते यहां सूतक काल का असर भी नहीं होगा । चंद्र ग्रहण को दुनिया के कई देशों में देखा जा सकेगा । चंद्रग्रहण ऑस्ट्रेलिया,ओशिनिया,दक्षिण-पूर्व एशिया, अलास्का और अमेरिका, कनाडा, हवाई और मेक्सिको आदि देशों में आसानी से देखा जा सकेगा ।
इस साल का पहला चंद्रग्रहण 26 मई, दिन बुधवार को लग रहा हैक्ष। यह पूर्ण चंद्रग्रहण है । इसकी शुरुआत रात 8 बजकर 47 मिनट पर और रात 1 बजकर 49 मिनट पर चंद्रग्रहण का समापन होगा ।

About The Author

निशाकांत शर्मा (सहसंपादक)

Learn More →

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

अपडेट खबर के लिए इनेबल करें OK No thanks