
बिना मास्क बाहर जाओगे तो उठक बैठक लगाओगे एटा – एटा जनपद में बिना मास्क लगाए हुए लोगों पुलिस ने जमकर क्लास लगाई, महिला थाना इंचार्ज कंचन कटियार ने लोगों को हिदायत देते हुए बीच रोड पर युवक से उठक बैठक लगवाई। महिला थाना इंचार्ज कंचन कटियार शहर में भ्रमण करती हुई कोतवाली नगर क्षेत्र के होली गेट पर पहुँची तो वहाँ उन्होंने सड़क पर घुम रहें लोगों से पुछताछ की जिसमें उन्होंने अनावश्यक रूप से घुम रहे युवकों से सड़क पर ही हिदायत देते हुए उठक बैठक लगवायीं और कहां घर से बाहर तभी निकलो जब आवश्यक कार्य हो अन्यथा अनावश्यक घूमते हुए पाए गए तो दंडात्मक कार्यवाही की जायेगी।