महाराष्ट्र-गुजरात-राजस्थान में हजारों की तादाद में म्यूकोरमाइकोसिस के मरीज, 50% लोगों की जा रही जान

महाराष्ट्र-गुजरात-राजस्थान में हजारों की तादाद में म्यूकोरमाइकोसिस के मरीज, 50% लोगों की जा रही जान

कोरोना वायरस की ताज़ा लहर ने हर किसी को झकझोर कर रख दिया है. देश में इस वक्त भी कोरोना के 30 लाख से ज्यादा एक्टिव केस हैं. इस महामारी के बीच एक और बीमारी ने भी आफत ला दी है. वो है म्यूकोरमाइकोसिस की बीमारी. कोरोना के लक्षणों के बीच मरीजों में म्यूकोरमाइकोसिस के लक्षण दिखाई दे रहे हैं, महाराष्ट्र-गुजरात और राजस्थान जैसे राज्यों में इसका असर ज़्यादा है. हालात ये हैं कि इसके करीब 50 फीसदी मरीज़ों की जान जा रही है.

दरअसल म्यूकरमाइकोसिस एक तरह का फंगल इंफेक्शन है, जो कोरोना की दूसरी लहर में कोरोना मरीजों के ठीक होने के बाद पाया जा रहा है. इस बीमारी में आंख या जबड़े में इंफेक्शन होता है, जिससे मरीज की जान जा सकती है. इसके शुरुआती लक्षण आंखों और नाक के पास लाल‍िमा व दर्द होता है. साथ ही बुखार और खून की उल्टी भी आ सकती है.

महाराष्ट्र में इस वक्त म्यूकोरमाइकोसिस के करीब 2000 से ज्यादा एक्टिव केस सामने आ गए हैं, जिसने राज्य सरकार की चिंता को बढ़ा दिया है. अब जिन अस्पतालों के साथ मेडिकल कॉलेज अटैच हैं, वहां पर म्यूकोरमाइकोसिस बीमारी के मरीजों के इलाज की व्यवस्था की जा रही है.

राज्य के स्वास्थ्य मंत्री राजेश टोपे का कहना है कि राज्य में कोरोना के मामले जैसे-जैसे बढ़ रहे हैं, उसी रफ्तार से म्यूकोरमाइकोसिस के मरीजों की संख्या भी बढ़ रही है. ऐसे में सरकार ने ज़रूरी कदम उठाना शुरू कर दिए हैं. मंत्री की मानें, तो म्यूकोरमाइकोसिस के लक्षणों में एक ब्लैक फंगस भी है, जिसके कारण 50 फीसदी मरीज़ों की जान जा रही है. आपको बता दें कि म्यूकोरमाइकोसिस के लक्षणों में ब्लैक फंगस के अलावा सिर दर्द, बुखार, आंख, नाक में ज़ोरदार दर्द और आंखों की रोशनी चला जाना भी शामिल है.

ज्ञातव हो कि महाराष्ट्र के अलावा गुजरात में भी म्यूकोरमाइकोसिस के कई मामले सामने आ रहे हैं. गुजरात में सौ के करीब ऐसे मामले सामने आ चुके हैं, जिनमें ब्लैक फंगस के लक्षण हैं, जबकि कुछ मरीज़ों की आंखों की रोशनी पर भी असर पड़ा है. गुजरात के राजकोट में इसके लिए अलग से अस्पताल बनाया गया है, जहां पर स्पेशल वार्ड की व्यवस्था की गई है.

राजस्थान के जयपुर में भी बीते दिनों करीब 40 मरीज़ ऐसे पहुंचे, जिनमें ब्लैक फंगस की शिकायत थी. इसमें से कुछ मरीजों की आंखों की रोशनी पर भी असर पड़ा है. ऐसे में कोरोना संकट के बीच पैदा हो रही इस मरीजों की मुश्किल से चिंताएं बढ़ने लगी है. जयपुर में पिछले 12 घंटे में ही ब्लैक फंगस के 14 मरीज़ पहुंचे हैं. इनमें 2 रांची से, चार राजस्थान से ही हैं, जबकि पांच यूपी और अन्य दिल्ली-एनसीआर क्षेत्र से हैं. इनमें से कुछ लोगों की रोशनी 12 घंटे में ही चली गई.

About The Author

निशाकांत शर्मा (सहसंपादक)

Learn More →

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

अपडेट खबर के लिए इनेबल करें OK No thanks