आंकड़ों को लेकर मध्यप्रदेश सरकार (MP Government) के दावे लगातार झूठे

मध्यप्रदेश सरकार की खुल रही है पोल

ए.डी.टीबी के सोजन्य से

भोपाल: कोरोना वायरस (Coronavirus) से मौत के आंकड़ों को लेकर मध्यप्रदेश सरकार (MP Government) के दावे लगातार झूठे साबित हो रहे हैं. सरकार कहती है उसे आंकड़े छिपाकर कुछ नहीं मिलेगा लेकिन श्मशान, कब्रिस्तान में मौत के दर्ज आंकड़े कह रहे हैं कि सरकार झूठ बोल रही है. पिछले माह मध्यप्रदेश में कोरोना से 5424 मौत के आंकड़े सरकारी दस्तावेजों में दर्ज हैं जबकि अकेले अप्रैल 2021 में इससे दोगुना मौतें मध्यप्रदेश के श्मशानों और कब्रिस्तानों के रिकॉर्ड में हैं.
भोपाल के सबसे बड़े भदभदा श्मशान के दफ्तर में जब कर्मचारी पन्ने पलटने लगे तो कई महीने मार्च के आंकड़े दिखाने में खप गए. 20-25 पन्नों में अप्रैल के आंकड़े सरकार शायद नहीं देखती, इन कर्मचारियों ने बाकायदा कोरोना की मौतों को लाल स्याही से दर्ज किया है, कारण भी लिखा है, मोबाइल नंबर भी. ममतेश शर्मा सचिव हैं भदभदा विश्राम घाट के, वो बताते हैं कि मार्च में 307 मृतक देह आईं, 152 सामान्य, 155 कोरोना लेकिन अप्रैल में विस्फोटक स्थिति आई. 2052 मृतक भदभदा में आए, 398 सामान्य, 1652 कोरोना से संक्रमित. उन्होंने बताया, यहां परिजन फॉर्म भरते हैं, पूरा रिकॉर्ड रहता है शासन के विभाग हैं पुलिस, सीआईडी, प्रतिदिन आंकड़ा लेकर जाते हैं.

About The Author

निशाकांत शर्मा (सहसंपादक)

Learn More →

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

अपडेट खबर के लिए इनेबल करें OK No thanks