कोरोना महामारी को लेकर कोविड हेल्प डेस्क चलाने का निर्देश

एटा। विश्व हिन्दू परिषद व बजंरग दल,मातृशक्ति, दुर्गावाहिनी एटा विभाग की बैठक राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ के विभाग प्रचारक अरूण जी भाई साहब की अध्यक्षता मे वर्चुअल मीटिंग का आयोजन किया गया जिसमें कोरोना महामारी को लेकर कोविड हेल्प डेस्क चलाने का निर्देश श्रीमान अरूण जी भाईसाहब द्वारा दिये गये। भाई साहब के निर्देशानुसार शहर में आज विश्व हिंदू परिषद द्वारा कोविड सहायता केंद्र का आरंभ विश्व हिंदू परिषद के विभागाध्यक्ष अरविन्द सिंह चौहान ने किया।
श्री चौहान ने कहाँ कि आज पूरा देश कोरोना जैसी महामारी से गुजर रहा है,इस संकट की घंडी मे हम लोगों की काफी सावधान रहने की जरूरत है, क्योंकि कोरोना से ग्रसित मरीजों की संख्या बढती जा रही है।इसलिए विश्व हिन्दू परिषद द्वारा कोविड हेल्प डेस्क का आयोजन निखिल आँटो पार्ट्स होटल ग्रांड स्पाइस के सामने किया गया।जिसमें कार्यकारी अध्यक्ष दिलीप पचौरी, प्रभात कुलश्रेष्ठ जिला मंत्री विहिप भी थे तथा उन्होंने ने वताया कि कोविड सहायता केंद्र में आयुष काढ़ा मास्क एवं सेनीटाइजर बाजार से आधी कीमत पर उपलब्ध रहेंगे जिससे गरीब लोग इसका लाभ ले सके।जिला मंत्री प्रभात कुलश्रेष्ठ ने बताया कि इसी तरह शहर मे अभी तीन स्थानो पर भी खोले जायेंगे कोविड सहायता केन्द्र।

About The Author

निशाकांत शर्मा (सहसंपादक)

Learn More →

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

अपडेट खबर के लिए इनेबल करें OK No thanks