जल्द जन्म लूंगा’ फेसबुक पर लिखने के बाद चल बसे एक्टर राहुल

‘ट्रीटमेंट मिलता तो बच जाता, अब हिम्मत हार चुका हूं…जल्द जन्म लूंगा’ फेसबुक पर लिखने के बाद चल बसे एक्टर राहुल

एक्टर राहुल वोहरा कोरोना वायरस के खिलाफ जिंदगी की जंग हार गए. वे लंबे समय से कोरोना से जूझ रहे थे. उन्हें नेटफ्लिक्स की फिल्म अनफ्रीडम में देखा गया था. एक्टर ने निधन से कुछ घंटे पहले लोगों से मदद की अपील की थी. उन्होंने फेसबुक के जरिए लोगों से मदद की गुहार लगाई थी. थिएटर डायरेक्टर और प्ले राइटर अरविंद गौर ने राहुल के निधन की पुष्टि की है. उन्होंने फेसबुक पर राहुल के निधन के बारे में जानकारी दी थी.

निधन से कुछ घंटे पहले राहुल ने लिखा था, मुझे भी अच्छा ट्रीटमेंट मिल जाता, तो मैं भी बच जाता. तुम्हारा राहुल वोहरा. उन्होंने एक पेशेंट के तौर पर अपनी डिटेल्स पोस्ट की हैं. वे पोस्ट में आगे लिखते हैं, जल्द जन्म लूंगा और अच्छा काम करूंगा. अब हिम्मत हार चुका हूं.

डायरेक्टर अरविंद गौर ने राहुल के निधन पर दुख जताया है. अरविंद लिखते हैं, राहुल वोहरा नहीं रहा, मेरा होनहार कलाकार अब इस दुनिया में नहीं है. कल की ही बात है जब उसने मुझे बताया था कि उसकी जिंदगी बचाई जा सकती थी, अगर उसे बेहतर इलाज मिल जाता. उसे राजीव गांधी अस्पताल से आयुष्मान, द्वारका में शिफ्ट किया गया था, लेकिन हम उसे बचा नहीं सके. प्लीज हमें माफ कर देना राहुल, हम तुम्हारे अपराधी हैं. आखिरी नमन.

About The Author

निशाकांत शर्मा (सहसंपादक)

Learn More →

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

अपडेट खबर के लिए इनेबल करें OK No thanks