RBI को मिला चौथा डिप्टी गवर्नर, टी रविशंकर ने संभाला कमान

RBI को मिला चौथा डिप्टी गवर्नर, टी रविशंकर ने संभाला कमान

टी रविशंकर को भारतीय रिजर्व बैंक का डिप्टी गवर्नर बनाया गया है. वह केंद्रीय बैंक की अनुषंगी कंपनी इंडियन फाइनेंशियल टेक्नोलॉजी एंड एलाइड सर्विसेज के चेयरमैन थे. रविशंकर आरबीआई के 4 डिप्टी गवर्न स्तर के अधिकारियों में एक होंगे. बीपी कानूनगो के 2 अपैल को सेवानिवृत्त होने के बाद से डिप्टी गवर्नर का चौथा पद खाली था. कानूनगो एक साल सेवा विस्तार के बार सेवानिवृत्त हुए.

केंद्रीय मंत्रिमंडल की नियुक्ति समिति ने रविशंकर की नियुक्ति के प्रस्ताव को मंजूरी दी. वह कानूनगो के विभाग की जिम्मेदारी संभाल सकते हैं जो फिनटेक, सूचना प्रौद्योगिकी, भुगतान प्रणाली और लोखिम निगरानी के प्रभागों की जिम्मेदारी संभाल रहे थे. उनकी नियुक्ति 3 वर्ष या उनकी सेवानिवृत्ति की तिथि में जो भी पहले होगा, तब तक के लिए की गयी है.

About The Author

निशाकांत शर्मा (सहसंपादक)

Learn More →

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

अपडेट खबर के लिए इनेबल करें OK No thanks