कोरोना महामारी मे सभी लोग कोरोना गाइडलाइन का स्वयं पालन करे

एटा,30अप्रैल।विश्व हिन्दू परिषद के विभागाध्यक्ष अरविन्द सिंह चौहान ने कहाँ कि मेरी सभी जनपदवासियों से अपील है कि इस कोरोना महामारी मे सभी लोग कोरोना गाइडलाइन का स्वयं पालन करते हुए ओर अपने आसपास रहने वाले सभी लोगों को भी जागरूक करे।सभी को बताये मास्क लगाये,समाजिक दूरी का पालन करे,हाथो को साबुन से धोये तथा हाथो को सेनिटाइज भी करे तथा प्रशासन का पूर्ण सहयोग करे।
श्री चौहान ने कहाँ कि इस बीमारी को रोकना हम सव लोगो की जिम्मेदारी है तथा देखने मे आ रहा है कि कुछ लोग होम आइसोलेट होने के बाद भी बाहर निकल आते है कृपया ऐसा कोई न करे अगर कोई परेशानी है तो टेलीफोनिक सम्पर्क करे।कुछ लोग प्रशासन की बात को गम्भीरता से नही ले रहे है यह बात गलत है प्रशासन समाज को इस बीमारी से बचाने मे जुटा हुआ है तथा सभी लोग प्रशासन का सहयोग करे।

About The Author

निशाकांत शर्मा (सहसंपादक)

Learn More →

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

अपडेट खबर के लिए इनेबल करें OK No thanks