
कांग्रेस ने दिल्ली में राष्ट्रपति शासन लगाने की मां कीग, केजरीवाल सरकार को बताया फेल
राष्ट्रीय राजधानी दिल्ली में कोरोना वायरस का संकट गहराता जा रहा है और इस बीच कांग्रेस ने अरविंद केजरीवाल की अगुवाई वाली सरकार पर कोरोना महामारी से निपटने में विफल रहने का आरोप लगाया है.
दिल्ली कांग्रेस के अध्यक्ष अनिल कुमार ने राष्ट्रपति को लिखे पत्र में आरोप लगाया कि कोरोना संकट के बीच पिछले कुछ दिनों से अस्पतालों में ऑक्सीजन सिलेंडर और अन्य सुविधाओं के अभाव में लोगों को मरने के लिए छोड़ दिया गया है.
अनिल कुमार ने आरोप लगाया कि स्वास्थ्य आपदा के इस दौर में राज्य सरकार का कामकाज और प्रबंधन गैर जिम्मेदाराना है, इसलिए दिल्ली में राष्ट्रपति शासन लगाया जाना चाहिए. कांग्रेस की ओर से लगाए गए आरोपों पर सत्तारूढ़ आम आदमी पार्टी की ओर से फिलहाल कोई प्रतिक्रिया नहीं आई है.