नेकदिल ब्यूटी क्वीन:मुंबई में बैठीं सुष्मिता ने दिल्ली के अस्पताल के लिए अरेंज कराए ऑक्सीजन सिलेंडर्स, सोशल मीडिया पर गुहार- पहुंचाने में मदद करें

नेकदिल ब्यूटी क्वीन:मुंबई में बैठीं सुष्मिता ने दिल्ली के अस्पताल के लिए अरेंज कराए ऑक्सीजन सिलेंडर्स, सोशल मीडिया पर गुहार- पहुंचाने में मदद करें

एक्ट्रेस और पूर्व मिस यूनिवर्स सुष्मिता सेन गुरुवार को तब भावुक हो गईं, जब उन्होंने दिल्ली के एक डॉक्टर को मरीजों के लिए पर्याप्त ऑक्सीजन न होने के कारण रोते हुए देखा। इतना ही नहीं, मुंबई में बैठीं सुष्मिता ने दिल्ली के इस अस्पताल के लिए कुछ ऑक्सीजन सिलेंडर्स का इंतजाम कराया। हालांकि, उनके पास इन्हें भेजने का साधन नहीं था। इसलिए उन्होंने सोशल मीडिया पर लोगों से मदद की गुहार लगाई।

सुष्मिता ने लिखा- प्लीज रास्ता खोजने में मदद करें
सुष्मिता ने दिल्ली के शांति मुकुंद हॉस्पिटल के सीईओ डॉ. सुनील सागर का एक वीडियो सोशल मीडिया पर शेयर करते हुए लिखा, “यह बहुत ही दिल तोड़ने है। हर जगह ऑक्सीजन का संकट है। मैंने इस अस्पताल के लिए कुछ ऑक्सीजन सिलेंडर्स अरेंज करने में कामयाबी हासिल की है। लेकिन मुंबई से दिल्ली पहुंचाने का कोई तरीका नहीं है। प्लीज रास्ता खोजने में मदद करें।”

फिर एक्ट्रेस ने लिखा- ऑक्सीजन की व्यवस्था हो गई
करीब डेढ़ घंटे बाद सुष्मिता ने एक अन्य पोस्ट कर बताया था कि दिल्ली के उस अस्पताल में ऑक्सीजन की व्यवस्था हो गई है। उन्होंने लिखा, “इससे मुझे सिलेंडर्स भेजने के लिए और समय मिल गया है। अवेयरनेस और सपोर्ट के लिए आप सभी का बहुत-बहुत शुक्रिया। बहुत आभारी हूं। हमेशा नेकदिल रहें। यह आपको सूट करता है।” दिल्ली में गुरुवार को कोरोना के 26,169 नए मामले सामने आए थे। जबकि 306 लोगों की मौत हो गई थी।

About The Author

निशाकांत शर्मा (सहसंपादक)

Learn More →

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

अपडेट खबर के लिए इनेबल करें OK No thanks