बकरी चोरी के आरोप में मुसलमान युवक की पीट-पीटकर हत्या, दलित गंभीर

बकरी चोरी के आरोप में मुसलमान युवक की पीट-पीटकर हत्या, दलित गंभीर

झारखंड: दुमको जिले के काठीकुंड़ थाना के झिलीमिली गांव में बकरी चोरी का आरोप लगाकर मुसलमान युवक की पीट-पीट कर हत्या कर देने का मामला सामने आया है। पुलिस ने कार्रवाई करते हुए को तीन नामजद आरोपियों को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया।

दुमका के पुलिस अधीक्षक अम्बर लकड़ा ने अपने आवासीय कार्यालय में पत्रकारों के साथ बातचीत में यह जानकारी देते हुए बताया कि काठीकुंड एवं शिकारीपाड़ा के सीमावर्ती क्षेत्र ढाका गांव के पास आतंकियों के झुंड ने बकरी चोरी के आरोप में दो युवकों को पेड़ से बांधकर जमकर पिटाई कर दी थी। इस घटना में एक युवक सुमन मियां की मौत हो गई थी,जबकि दुलाल मिर्धा गंभीर रुप से जख्मी है। उसका इलाज डीएमसीएच में चल रहा है।

एसपी ने बताया कि इस हत्याकांड में 9 ग्रामीणों को नामजद एवं 50-60 अज्ञात ग्रामीणों के विरुद्ध शिकारीपाड़ा थाना में प्राथमिकी दर्ज की गई है। इस मामले की जांच करने के लिए एसआईटी का गठन किया गया है जिसमें एक डीएसपी रैंक के अधिकारी के अलावे दो इंस्पेक्टर,दो एसआई एवं अनुसंधानकर्ता को रखा गया है।

उन्होंने बताया कि एसआईटी टीम पूरे मामले की जांच कर जल्द से जल्द चार्जशीट जमा करेगी। एसपी ने बताया कि मृतक सुमन मियां शिकारीपाड़ा के द्वारपहाड़ी गांव का रहने वाला था,जबकि घायल दुलाल मिर्धा ढाका गांव का रहने वाला है। एसपी ने बताया कि बकरी चोरी के आरोप में दोनों युवकों को मारपीट करते हुए ग्रामीण कुछ दूरी तक ले गए थे। उन्होंने बताया कि घटना स्थल से बकरी चोरी करने के भी साक्ष्य मिले है।

एसपी अंबर ने बताया कि इस मामले में दो केस दर्ज किए गए है। एक केस काठीकुंड थाना में बकरी चोरी एवं दूसरा शिकारीपाड़ा थाना में कांड संख्या-49/20, धारा 147/148/149/307 एवं 302 आईपीसी के तहत प्राथमिकी दर्ज की गई है। उन्होंने बताया कि किसी व्यक्ति को कानून को हाथ में लेने का अधिकार नहीं है। उन्होंने बताया कि इस मामले में संलिप्त सभी के विरुद्ध कार्रवाई की जाएगी। उन्होंने बताया कि ऐसी कोई घटना होती है तो पहले पुलिस को सूचित करें। कानून में हाथ में लेकर मारपीट नहीं करें।

एसपी अंबर लकड़ा ने बताया कि मृतक सुमन मियां का अपराधिक इतिहास है। वह डकैती केस में नामजद आरोपी है। काठीकुंड थाना में 2015 में भादवि की धारा 395 के तहत प्राथमिकी दर्ज की गई थी। एसपी ने बताया कि घायल दुलाल मिर्धा के भी अपराधिक इतिहास को खंगाला जा रहा है।

फिलहाल दुलाल मिर्धा अस्पताल में भर्ती है और गंभीर रुप से जख्मी है।

About The Author

Team KNLS Live

Learn More →

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

अपडेट खबर के लिए इनेबल करें OK No thanks