
हवाई यात्रियों को अब 2 घंटे से कम की फ्लाइट में नहीं मिलेगा खाना
देशभर में कोरोना के बढ़ते मामलों को देखते हुए अब नागरिक विमानन मंत्रालय ने फ्लाइट से सफर करने वालों के लिए नई गाइडलाइन जारी कर दी है. गाइडलाइन के मुताबिक अब कम अवधियों वाली फ्लाइट्स में परोसा जाने वाला खाना पर रोक लगा दी है. इसमें अब से 2 घंटे से कम की फ्लाइट्स में यात्रियों को खाना नहीं परोसा जाएगा.
बता दें कि बीते साल भी कोरोना के बढ़ते संक्रमण को देखते हुए इसी तरह का फैसला लिया गया था, लेकिन बाद में इसे हटा भी दिया गया. लेकिन अब जब कोरोना के आंकड़े भयावह हो रहे हैं तो मंत्रालय ने नई गाइडलाइन लागू करने का फैसला किया है. गाइडलाइन के मुताबिक अब जो भी फ्लाइट 2 घंटे से ज्यादा की होंगी सिर्फ उन्हीं में खाना मिल सकेगा. लेकिन यह खाना प्री पैक होगा, इसके साथ ही यात्रियों को डिस्पोजेबल प्लेट और कटलरी भी दी जाएगी. ताकि इस्तेमाल के बाद वेस्टेज को सुरक्षित तरीके से डिस्पोज किया जा सके.