
लखनऊ में दो फ़्लाईओवर परियोजना का लोकार्पण व शिलान्यास
लखनऊ-मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ, रक्षामंत्री राजनाथ सिंह और सड़क परिवहन मंत्री नितिन गडकरी ने लखनऊ में 280 करोड़ के दो फ़्लाईओवर परियोजना का लोकार्पण व शिलान्यास किया विकास नगर स्थित मिनी स्टेडियम से शुक्रवार को टेढ़ी पुलिया पर बने फ्लाइओवर का उद्घाटन करते हुए कहा की इस फ़्लाओवर से लाखों लोगो को राहत मिलेगी 1.83 किमी लंबा और चार लेन के फ्लाइओवर बनाने का काम पिछले कई महीनों से चल रहा था इंजीनियरिंग कालेज से मुंशी पुलिया और विकास नगर से कुर्सी रोड के इंटरसेक्शन को टेढ़ी पुलिया चौराहे के नाम से जाना जाता है इस फ्लाइओवर को फोर लेन बनाया गया है
वहीं, दूसरी ओर फ्लाईओवर के नीचे टूटी सर्विस लेन पर धूल उड़ रही है उड़ती धूल और टूटी सर्विस लेन से परेशान हाल लोग गुजर रहे हैं पीडब्ल्यूडी एनएच के अधिकारियों का कहना है कि लोकार्पण के तुरंत बाद ट्रैफिक फ्लाईओवर से गुजरना शुरू कर देगा