
लखनऊ
RTI में खुलासा: योगी सरकार में 86 लाख नहीं, बल्कि 45 लाख किसानों का ही कर्ज माफ हुआ,
RTI ने खोली योगी सरकार की पोल
सरकार के आंकड़ों से अलग हैं RTI के आंकड़े
उत्तर प्रदेश की योगी आदित्यनाथ ने पिछले हफ्ते ही अपने चार साल पूरे किए हैं. चार साल पूरे होने पर योगी सरकार की तरफ से कई दावे किए गए. ऐसा ही एक दावा किसानों की कर्जमाफी से भी जुड़ा हुआ किया गया. योगी सरकार के रिपोर्ट कार्ड में दावा किया गया कि पिछले चार साल में कुल 86 लाख किसानों का कर्ज माफ किया गया है।
लेकिन RTI में एक अलग ही आंकड़ा सामने आया है. RTI के आंकड़ों के अनुसार, 2017 से 2020 तक करीब 45 लाख किसानों का ही कर्ज माफ हुआ है. सरकार की तरफ से ये जवाब प्रदेश की कृषि डायरेक्टर शोभा रानी श्रीवास्तव ने दिया है. मार्च 2017 में सरकार बनने के बाद मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने पहली कैबिनेट बैठक में ही किसानों की कर्जमाफी का फैसला लिया था।