सचिन तेंदुलकर के बाद यूसुफ पठान को भी हुआ कोरोना

सचिन तेंदुलकर के बाद यूसुफ पठान को भी हुआ कोरोना

भारतीय क्रिकेट टीम के पूर्व ऑलराउंडर यूसुफ पठान कोरोना टेस्ट में पॉजिटिव पाए गए हैं. युसूफ हाल ही में रोड सेफ्टी सीरीज जीतने वाली इंडिया लीजेंड्स टीम के दूसरे खिलाड़ी हैं जो कोरोना से संक्रमित पाए गए हैं. इससे पहले सचिन तेंदुलकर ने खुद के कोरोना पॉजिटिव होने की जानकारी सार्वजनिक की थी.

यूसुफ पठान ने ट्विटर पर लिखा, मैं COVID-19 टेस्ट में पॉजिटिव निकला हूं और मुझे हल्के लक्षण भी हैं. मैंने खुद को घर में क्वॉरंटीन कर लिया है और सभी आवश्यक सावधानी बरतने के साथ दवाएं ले रहा हूं. मेरे संपर्क में जो भी लोग आए हैं, मैं उनसे निवेदन करता हूं कि वो जल्द से जल्द अपना टेस्ट करवा ले.

About The Author

निशाकांत शर्मा (सहसंपादक)

Learn More →

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

अपडेट खबर के लिए इनेबल करें OK No thanks