
आगरा से महिला का अपहरण, मिरहची में बरामद
एटा, एक महीनें बाद मिरहची पुलिस ने अपह्रत लड़की को बरामद कर लिया है। तीन आरोपियों को भी पुलिस ने पकड़ा है। मामले में पिता ने तीन आरोपियों पर रिपोर्ट दर्ज कराई है।
थाना निधौलीकलां के गांव ककराला निवासी सतीश कुमार ने थाना मिरहची में रिपोर्ट दर्ज कराते हुए बताया कि बेटी करिश्मा की शादी आगरा के थाना बरहन के गांव खेड़ा की थी। आरोप है कि नौ फरवरी को आरोपी विपिन यादव पुत्र सुखवीर निवासी किशनपुरी निधौलीकलां सहित तीन आरोपी अपहरण कर ले गए। एसएचओ मिरहची सीतराम सरोज ने बताया कि रविवार को लड़की ने किसी तरह से पिता को सूचना दी थी। पिता ने पुलिस को बताया। मिरहची पुलिस ने मामले में तत्काल कार्रवाई करते हुए सिरसाटिप्पू से तीन आरोपियों को पकड़ा। पुलिस मामले की जांच कर रही है।