बड़ी खबर-वसीम रिज़वी के बीवी’बच्चों ने छोड़ा घर,रिज़वी ने कहा “खुद,खुशी कर लूंगा नही तो

बड़ी खबर-वसीम रिज़वी के बीवी’बच्चों ने छोड़ा घर,रिज़वी ने कहा “खुद,खुशी कर लूंगा नही तो

उत्तर प्रदेश शिया वक़्फ़ बोर्ड के पूर्व अध्यक्ष वसीम रिज़वी के खिलाफ लखनऊ में मुसलमानों ने सख्त रुख अपनाते हुए उन्हें इस्लाम से बाहर करने का एलान किया है. रविवार को हुए सम्मेलन में यह भी एलान किया गया कि मुल्क के किसी भी क़ब्रिस्तान में न तो उन्हें दफन होने दिया जायेगा और न ही मुल्क का कोई मौलाना उनके जनाज़े की नमाज़ पढ़ायेगा. वसीम रिज़वी ने सुप्रीम कोर्ट में एक याचिका दाखिल कर कहा है कि कुरान की 26 आयतें आ,तंकवाद सिखाती हैं, इसलिए उन्हें क़ुरआन से निकाल दिया जाए.

उधर आज वसीम रिज़वी ने एक वीडियो मैसेज जारी कर कहा है कि कुरान से 26 आयतें निकालने की उनकी मांग के बाद उनके घर वाले, यहां तक कि उनके बीवी-बच्चे भी उन्हें छोड़ कर चले गए हैं लेकिन वह आखिरी दम तक इस मुद्दे पर लडेंगे और जब उन्हें लगेगा कि वो हार रहे हैं तो खुदकु,शी कर लेंगे.

लखनऊ में आज मौलाना कल्बे जव्वाद के आह्वान पर हुए सम्मेलन में शिया और सुन्नी दोनों फ़िरक़ों के मौलाना शामिल हुए. सम्मेलन आसफी इमामबाड़े के सामने हुआ जो कई घंटे चला. सम्मेलन में कहा गया कि वसीम रिज़वी का क़ुरआन के बारे में ऐसी याचिका दाखिल करने का मक़सद हिन्दू लोगों की नज़रों में मुसलमानों को घृणा का पात्र बनाना है. ताकि समाज में हिन्दू-मुस्लिम नफरत और बड़ी हो सके. आरोप लगाया गया कि वसीम इस ध्रुवीकरण से अपने राजनीतिक आकाओं को चुनावी फायदा पहुंचना चाहते हैं.

सम्मेलन में शिया मौलाना कल्बे जव्वाद ने कहा कि वसीम शिया मुसलमान हैं लेकिन इस मुद्दे पर देश का हर शिया मुसलमान उनके खिलाफ खड़ा है. उन्होंने कहा कि वो दुनिया के दो सबसे बड़े शिया मौलानाओं , इराक़ में मौलाना अयातोल्लाह सीस्तानी और ईरान में मौलाना अयातोल्लाह ख़ामेनेई तक वसीम की बात पहुंचाएंगे और कुरान से 26 आयतें निकालने की मांग पर उनसे फतवा ले जाएंगे, ताकि वसीम को यह पता चल जाए कि दुनिया में शियाओं का सबसे बड़ा धार्मिक नेतृत्व इस बेवकूफी भरे मांग पर क्या राय रखता है.

About The Author

निशाकांत शर्मा (सहसंपादक)

Learn More →

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

अपडेट खबर के लिए इनेबल करें OK No thanks