अब मात्र 1 मिनट में खत्म होगा कोरोना संक्रमण, हिंदू कॉलेज के असिस्टेंट प्रोफेसर ने बनाई अनोखी मशीन

अब मात्र 1 मिनट में खत्म होगा कोरोना संक्रमण, हिंदू कॉलेज के असिस्टेंट प्रोफेसर ने बनाई अनोखी मशीन

मोबाइल और दूसरे साजो-सामान के जरिये फैलने वाले कोरोना संक्रमण के खतरे से निजात अब महज 1 मिनट में संभव है. दिल्ली यूनिवर्सिटी के प्रतिष्ठित हिंदू कॉलेज के भौतिकी विभाग में असिस्टेंट प्रोफेसर डॉक्टर ललित कुमार ने इसके लिए एक अनोखी मशीन तैयार की है. डॉक्टर ललित का दावा है कि घर में इस्तेमाल के लिए यह मशीन बेहद उपयोगी साबित हो सकती है. यह एक ऐसी मशीन है जरिये करेंसी नोट, ऑफिस फाइल, ग्रोसरी आइटम, फल सब्जी, चश्मा, मास्क, हेल्थकेयर प्रोडक्ट्स, एटीएम कार्ड, पार्सल, बच्चों के खिलौनों और दूसरे साजो-सामान को 1 मिनट के अंदर संक्रमण रहित किया जा सकता है.

यह मशीन 20 लीटर और 40 लीटर की क्षमता में उपलब्ध है जो घर, ऑफिस और स्कूलों में आसानी के साथ इस्तेमाल की जा सकती है. इस मशीन की कीमत अभी तय नहीं की गई है, लेकिन डॉक्टर ललित के मुताबिक इसकी कीमत 6,000 रुपये से कम होगी. यह बाजार में उपलब्ध किसी भी अल्ट्रा वायलेट डिवाइस से सस्ती होगी.

डॉ. ललित के मुताबिक यह मशीन एक टीम वर्क का परिणाम है, जिसमें हिंदू कॉलेज के रसायन विभाग की प्रोफेसर डॉक्टर रीना जैन, डॉक्टर अंजू श्रीवास्तव और IIT दिल्ली के एल्युमुनाय डॉक्टर उपदेश वर्मा भी शामिल हैं. मशीन का नाम UV ओमेगा है. यह मशीन एक्सपोज़र के एक मिनट के अंदर ही 99.9% बैक्टीरिया और वायरस को निष्क्रिय करने में सक्षम है.

इस मशीन के जरूरी मानकों को DRDO के LASTEC यानी लेजर विज्ञान और प्रौद्योगिकी डिविज़न ने प्रमाणित किया है. इस मशीन में 254 नैनोमीटर वेबलेंग्थ के UV-C लैंप लगे हैं, जो 360 डिग्री का एक्सपोजर देते हैं. साथ ही इसमें टाइमर, सुरक्षा स्विच और अलार्म भी लगाए गए हैं. कोरोना महामारी के इस दौर में यह मशीन मोबाइल और दूसरे सामानों से फैलने वाले संक्रमण से निजात दिलाने में मील का पत्थर साबित हो सकती है.

About The Author

निशाकांत शर्मा (सहसंपादक)

Learn More →

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

अपडेट खबर के लिए इनेबल करें OK No thanks