
महिला दिवस पर ICC ने महिला क्रिकेट को दिया तोहफा, की बड़ी घोषणा
अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट परिषद यानि ICC की महिलाओं की प्रतियोगिताओं में 2026 से अधिक टीमें भाग लेंगी. क्रिकेट की संचालन संस्था ने आज अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस पर महिला क्रिकेट में विस्तार की अपनी योजना की घोषणा की.
आईसीसी ने कहा कि 2026 से महिला टी20 विश्व कप में 10 की बजाय 12 टीमें भाग लेंगी. महिला वनडे विश्व कप में 2029 से 8 के बजाय 10 टीमें हिस्सा लेंगी.