
बाटला हाउस एनकाउंटर केस में कोर्ट ने आरिज खान को दिया दोषी करार, 15 मार्च को सजा पर फैसला
बाटला हाउस एनकाउंटर केस में दिल्ली के साकेत कोर्ट ने आरोपी आरिज खान को दोषी करार दे दिया है. साकेत कोर्ट दोषी आरिज खान की सजा पर 15 मार्च को दोपहर 12 बजे फैसला सुनाएगा. आरिज खान को स्पेशल सेल ने साल 2018 में अरेस्ट किया था. साल 2008 में बाटला हाउस एनकाउंटर हुआ था.
बता दें कि साकेत कोर्ट ने आरिज खान को दिल्ली सीरियल ब्लास्ट और बाटला हाउस एनकाउंटर केस में दोषी करार दिया. इससे पहले साल 2013 में शहजाद अहमद को सजा हो चुकी है. दोनों बाटला हाउस एनकाउंटर के बीच भाग गए थे.
जबकि आरिज खान के साथी आतिफ आमीन और मोहम्मद साजिद बाटला हाउस एनकाउंटर में मारे गए थे. जबकि मोहम्मद कैफ को स्पेशल सेल ने मौके से पकड़ लिया था. एनकाउंटर में दिल्ली पुलिस के इंस्पेक्टर मोहनचंद शर्मा शहीद हो गए थे और 2 पुलिसकर्मी घायल हो गए थे.