*गृहमंत्री अमित शाह ने लिखा, ‘लोगों ने मेरी मौत की दुआ मांगी… चिंता न करें मैं बिल्कुल स्वस्थ हूं’*
केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह (Home Minister Amit Shah) ने कहा पिछले कई दिनों से कुछ मित्रों ने सोशल मीडिया के माध्यम से मेरे स्वास्थ्य के बारे में कई मनगढ़ंत अफवाए फैलाई हैं. यहां तक कि कई लोगों ने मेरी मृत्यु के लिए भी ट्वीट कर दुआ मांगी है.
नई दिल्ली. केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह (Home Minister Amit Shah) ने बताया कि वह पूरी तरह से स्वस्थ्य हैं और किसी बीमारी से पीड़ित नहीं हूं. अमित शाह ने ट्वीट कर कहा कि पिछले कई दिनों से लोग सोशल मीडिया (Social Media) के जरिये लोग मेरे स्वास्थ्य को लेकर अफवाहें फैला रहे थे. अमित शाह ने ट्वीट कर सभी अफवाहों का खंडन किया है. शाह ने कहा कि लोगों ने मेरी मृत्यु के लिए भी दुआ मांगी.
अपने ट्वीट में उन्होंने लिखा कि-
पिछले कई दिनों से कुछ मित्रों ने सोशल मीडिया के माध्यम से मेरे स्वास्थ्य के बारे में कई मनगढ़ंत अफवाए फैलाई हैं. यहां तक कि कई लोगों ने मेरी मृत्यु के लिए भी ट्वीट कर दुआ मांगी है.
देश इस समय कोरोना जैसी वैश्विक महामारी से लड़ रहा और देश के गृह मंत्री के नाते देर रात तक अपने कार्यों में व्यस्त रहने के कारण मैंने इस सब पर ध्यान नहीं दिया. जब यह मेरे संज्ञान में आया तो मैंने सोचा कि यह सभी लोग अपनी काल्पनिक सोच का आनंद लेते रहें, इसलिये मैंने कोई स्पष्टता नहीं की.
परन्तु मेरी पार्टी के लाखों कार्यकर्ताओ और मेरे शुभचिंतकों ने विगत दो दिनों से काफी चिंता व्यक्त की और उनकी चिंता को मैं नज़र अंदाज़ नहीं कर सकता. इसलिए मैं आज स्पष्ट करना चाहता हूं कि मैं पूर्ण रूप से स्वस्थ हूं और मुझे कोई बीमारी नहीं है.
हिन्दू मान्यताओं के अनुसार ऐसा मानना है कि इस तरह की अफवाह स्वास्थ्य को और अधिक मज़बूत करती हैं. इसलिए मैं ऐसे सभी लोगों से आशा करता हूं कि वो यह व्यर्थ की बातें छोड़ कर मुझे मेरा कार्य करने देंगे और स्वयं भी अपने काम करेंगे.
मेरे शुभचिन्तक और पार्टी के सभी कार्यकर्ताओ का मेरे हालचाल पूछने और मेरी चिंता करने के लिए उनका आभार व्यक्त हूं.
और जिन लोगों ने यह अफवाएं फैलाई है उनके प्रति मेरे मन में कोई दुर्भावना या द्वेष नहीं है. आपका भी धन्यवाद.
Amit Shah
✔
@AmitShah
मेरे स्वास्थ्य की चिंता करने वाले सभी लोगों को मेरा संदेश।
View image on Twitter
182K
3:52 PM – May 9, 2020
Twitter Ads info and privacy
62.7K people are talking about this
गृह मंत्री अमित शाह के इस ट्वीट को रीट्वीट कर केंद्रीय मंत्री स्मृति ने लिखा है कि- आप दीर्घायु हों यही हम सबकी कामना है
Smriti Z Irani
✔
@smritiirani
आप दीर्घायु हों यही हम सबकी कामना है 🙏 https://twitter.com/AmitShah/status/1259066254511362050 …
Amit Shah
✔
@AmitShah
मेरे स्वास्थ्य की चिंता करने वाले सभी लोगों को मेरा संदेश।
View image on Twitter
33.5K
4:00 PM – May 9, 2020
Twitter Ads info and privacy
4,198 people are talking about this
वहीं केंद्रीय राज्य मंत्री जितेंद्र सिंह ने भी रीट्वीट कर कहा है कि- आप स्वस्थ रहें और हमारा मार्गदर्शन करते रहें, यही कामना है.
Dr Jitendra Singh
✔
@DrJitendraSingh
आप स्वस्थ रहें और हमारा मार्गदर्शन करते रहें, यही कामना है। https://twitter.com/AmitShah/status/1259066254511362050 …
Amit Shah
✔
@AmitShah
मेरे स्वास्थ्य की चिंता करने वाले सभी लोगों को मेरा संदेश।
View image on Twitter
878
4:06 PM – May 9, 2020
Twitter Ads info and privacy
150 people are talking about this
भारतीय जनता पार्टी के राष्ट्रीय प्रवक्ता संबित पात्रा ने भी अमित शाह के ट्वीट को रीट्वीट कर ये संदेश लिखा है.
Sambit Patra
✔
@sambitswaraj
ईश्वर स्वयं आपके साथ है आदरणीय @AmitShah जी ..जिस लगन,परिश्रम और राष्ट्रनिष्ठा से आप अपने कर्तव्यों का वहन करते है ये हम सभी साधारण कार्यकर्ताओं के लिए अनुकरणीय है।
आप सदैव स्वस्थ रहें और यूँ ही राष्ट्रनीति को आगे बढ़ाते रहें यही हम सब कार्यकर्ताओं की प्रार्थना है🙏 https://twitter.com/amitshah/status/1259066254511362050 …
Amit Shah
✔
@AmitShah
मेरे स्वास्थ्य की चिंता करने वाले सभी लोगों को मेरा संदेश।
View image on Twitter
16.4K
4:09 PM – May 9, 2020
Twitter Ads info and privacy
3,250 people are talking about this
ये भी पढ़ें-
TMC का गृह मंत्रालय पर हमला, कहा-देश को गुमराह करने के लिए माफी मांगे सरकार