1) मई की प्रथम वितरण साइकिल में 11 तारीख को ही प्रॉक्सी एलाऊ की जाएगी जिसके लिए फील्ड में सभी को अवगत करा दें l
2) इस बार से प्रॉक्सी करने से पूर्व किसी भी कार्ड धारक को मुखिया का अथवा कार्ड में दर्ज किसी सदस्य का मोबाइल नंबर अनिवार्य रूप से ईपोस में दर्ज करने के पश्चात ही प्रॉक्सी की अनुमति दी जाएगी l यदि ईपोस में एक वैलिड मोबाइल नंबर दर्ज नहीं किया जाता है तो प्रोक्सी ट्रांजैक्शन आगे नहीं बढ़ पाएगा l
3) इसका भी ध्यान रखें की मोबाइल नंबर दर्ज करने में मोबाइल नंबर हैतू सारे कोड लगाए गए हैं l इसका मतलब है की ईपोस में कोई भी इनवेलिड मोबाइल नंबर दर्ज करके कोटेदार ट्रांजैक्शन नहीं कर पाएंगे l
4) यदि कोई गलत नंबर या फिर किसी अन्य व्यक्ति का नंबर डालकर प्रॉक्सी किया जाता है तो इस बात का ध्यान रखें प्रॉक्सी हेतु दर्ज पाए गए मोबाइल नंबरों पर मैसेज भेज कर तथा कॉल करवा कर इनकी वैलिडिटी एवं सत्यता प्रमाणित की जाएगी l इनवेलिड नंबर या किसी अन्य व्यक्ति का नंबर डाले जाने की दशा में कोटेदार के खिलाफ कार्रवाई भी की जाएगी l
5) भविष्य में इन्हीं नंबरों पर ओटीपी जनरेट करा कर प्रॉक्सी की अनुमति दी जाएगी l यदि गलत नंबर दर्ज हुआ तो ओटीपी नही सही व्यक्ति को नहीं मिल पाएगा और उस कार्ड पर प्रॉक्सी ट्रांजैक्शन भविष्य में कभी नहीं हो पाएगा l
6) अतः सभी कोटेदारों को निर्देशित कर दें की हर हाल में यह कोशिश करें कि बायो ऑथेंटिकेशन के माध्यम से ही ट्रांजैक्शन हो l थांब इंप्रेशन और आई स्कैन, दोनों तरीकों का इस्तेमाल फेल हो जाने के पश्चात ही प्रॉक्सी ट्रांजैक्शन ट्राई करेंl