कांग्रेस गठबंधन की सरकार गिरते ही पुदुचेरी में हलचल तेज, PM मोदी-अमित शाह करेंगे दौरा

कांग्रेस गठबंधन की सरकार गिरते ही पुदुचेरी में हलचल तेज, PM मोदी-अमित शाह करेंगे दौरा

केंद्र शासित राज्य पुदुचेरी में कांग्रेस-डीएमके गठबंधन की सरकार गिरने के बाद अब बीजेपी ने विधानसभा चुनाव की तैयारियां शुरू कर दी हैं. राज्य में जून से पहले विधानसभा के चुनाव होने हैं. इसके लिए केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह राज्य का दौरा करेंगे. अमित शाह से पहले प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी 2 दिन बाद यानि 25 फरवरी को पुदुचेरी आएंगे.

बताया जा रहा है गृहमंत्री अमित शाह का ये पहला पुदुचेरी दौरा होगा. वह 1 मार्च को पुदुचेरी आएंगे और यहां पार्टी कोर कामेटी की बैठक करेंगे. कहा जा रहा है कि विधानसभा चुनाव को लेकर अमित शाह यहां एक रोड शो भी करेंगे.

वहीं, पीएम मोदी और अमित शाह के इस दौरे से पहले कांग्रेस के पूर्व अध्यक्ष राहुल गांधी ने केरल में केंद्र सरकार पर निशाना साधा है. पुदुचेरी में सरकार गिरने को लेकर राहुल ने कहा, केंद्र सरकार एक के बाद एक चुनी हुई सरकारों को गिराती है. आज़ाद भारत में पहली बार चुनाव जीतने का मतलब चुनाव हारना है और चुनाव हारने का मतलब चुनाव जीतना है.

About The Author

निशाकांत शर्मा (सहसंपादक)

Learn More →

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

अपडेट खबर के लिए इनेबल करें OK No thanks