ममता बनर्जी के भतीजे के घर पहुंची सी बी आई

ममता बनर्जी के भतीजे के घर पहुंची सी बी आई

पश्चिम बंगाल में जैसे-जैसे विधानसभा चुनाव की तारीखें नजदीक आ रही हैं, वैसे-वैसे पार्टियों ने एक-दूसरे पर हमले करने तेज कर दिए हैं। इसी बीच सीबीआई की एक तीन सदस्यीय टीम रविवार को मुख्यमंत्री ममता बनर्जी के भतीजे अभिषेक बनर्जी के घर पहुंची। टीम उन्हें कोयला तस्करी मामले में समन देने के लिए पहुंची है। समन में लिखा है कि उन्हें 24 घंटे के अंदर सीबीआई दफ्तर आना होगा।
जांच एजेंसी के सूत्रों ने कहा कि सीबीआई अधिकारी कोलकाता में टीएमसी सांसद के आवास पर उन्हें कोयला तस्करी मामले में नोटिस देने के लिए पहुंचे हैं। बताया जा रहा है कि टीम दक्षिण 24 परगना के डायमंड हार्बर निर्वाचन क्षेत्र से तृणमूल कांग्रेस (टीएमसी) के सांसद अभिषेक से पूछताछ भी करेगी। सूत्रों ने बताया कि अभिषेक को कोयला तस्करी के मामले में चल रही जांच में शामिल होने के लिए कहा गया है। सीबीआई ऐसे समय पर बनर्जी के घर पहुंची है जब राज्य में कुछ महीनों बाद चुनाव होने हैं। 
ऐसे आरोप हैं कि कोयला माफिया ने बंगाल की सत्तारूढ़ टीएमसी के नेताओं को नियमित रूप से रिश्वत दी है। रिश्वत के पैसों को पार्टी के युवा नेता विनय मिश्रा के जरिए प्रसारित किया गया था, जो इस मामले में जांच के दायरे में है और फिलहाल फरार है। एजेंसी ने उसके खिलाफ गैर-जमानती वारंट जारी किया हुआ है। एजेंसी ने ईस्टर्न कोलफील्ड लिमिटेड के कुनुस्तोरिया और कजोरिया कोयला क्षेत्रों से अवैध खनन और कोयले की चोरी की जांच के लिए पिछले साल नवंबर में मामला दर्ज किया था।

About The Author

निशाकांत शर्मा (सहसंपादक)

Learn More →

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

अपडेट खबर के लिए इनेबल करें OK No thanks