एक शातिर जिलाबदर अपराधी गिरफ्तार

एटा -थाना मिरहची पुलिस को मिली सफलता, एक शातिर जिलाबदर अपराधी गिरफ्तार। वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक एटा श्री सुनील कुमार सिंह के निर्देशन में जनपद में जिलाबदर अपराधियों के विरुद्ध चलाये जा रहे अभियान के अन्तर्गत थाना मिरहची पुलिस द्वारा *मुअसं- 38/21 धारा 3/10 गुंडा एक्ट* से संबंधित एक शातिर जिलाबदर अपराधी को गिरफ्तार करने में सफलता प्राप्त की गयी है। घटनाक्रमानुसार दिनांक 21.02.2021 को थाना मिरहची पुलिस द्वारा मुखबिर की सूचना पर रोडवेज बस स्टैंड एटा के पास से समय करीब 10.30 बजे दिनांक 03.02.2021 से जिलाबदर चल रहे एक शातिर अभियुक्त संतोष पुत्र रामवकील को गिरफ्तार किया गया है। गिरफ्तार अभियुक्त के विरुद्ध थाना मिरहची से आवश्यक वैधानिक कार्यवाही की जा रही है।

गिरफ्तार अभियुक्त का नामपताः-

  1. संतोष पुत्र राम वकील निवासी सुपैती, थाना मिरहची एटा।

गिरफ्तार करने वाली पुलिस टीमः-

  1. प्रभारी निरीक्षक श्री सीताराम सरोज
  2. आरक्षी पंकज कुमार
  3. आरक्षी मनीष कुमार
    4- मुख्य आरक्षी चालक प्रेमपाल सिंह।

About The Author

निशाकांत शर्मा (सहसंपादक)

Learn More →

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

अपडेट खबर के लिए इनेबल करें OK No thanks