टीवी पत्रकार राजदीप सरदेसाई के खिलाफ पहले दिखा दिया केस, बाद में सुप्रीम कोर्ट को देनी पड़ी सफाई- नहीं दर्ज हुआ कोई केस

टीवी पत्रकार राजदीप सरदेसाई के खिलाफ पहले दिखा दिया केस, बाद में सुप्रीम कोर्ट को देनी पड़ी सफाई- नहीं दर्ज हुआ कोई केस

आपत्तिजनक ट्वीट को लेकर पत्रकार के खिलाफ स्वत: संज्ञान लेते हुए अवमानना का मामला दर्ज किया गया। लेकिन उच्चतम न्यायालय ने देर रात स्पष्ट किया कि उसकी वेबसाइट पर ‘‘अनजाने में’’ दिखाया गया कि पत्रकार के खिलाफ स्वत: संज्ञान लेते हुए अवमानना का एक मामला दर्ज किया गया है।

ख़बरों के मुताबिक उच्चतम न्यायालय के उप रजिस्ट्रार (जनसंपर्क) राकेश शर्मा ने कहा, ‘‘उच्चतम न्यायालय द्वारा राजदीप सरदेसाई के खिलाफ स्वत: संज्ञान लेते हुए आपराधिक अवमानना की कार्यवाही शुरू किये जाने संबंधी कुछ समाचार चैनलों में चलायी गई खबरों के संदर्भ में यह स्पष्ट किया जाता है कि राजदीप सरदेसाई के खिलाफ ऐसी कोई कार्रवाई शुरू नहीं की गई है।’’ उन्होंने कहा, ‘‘हालांकि, उच्चतम न्यायालय की वेबसाइट पर मामला नम्बर नंबर. एसएमसी (सीआरएल) 02/2021 के संबंध में दिखायी गई स्थिति त्रुटिवश नजर आ रही है। इसे ठीक करने के लिए उचित कार्रवाई की जा रही है।’’

About The Author

निशाकांत शर्मा (सहसंपादक)

Learn More →

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

अपडेट खबर के लिए इनेबल करें OK No thanks