
CM ममता के भतीजे अभिषेक का विवादित बयान- उनसे पैसे लो और TMC को वोट दो
पश्चिम बंगाल की मुख्यमंत्री ममता बनर्जी के भतीजे और पार्टी सांसद अभिषेक बनर्जी ने कहा है कि अगर उनका गला भी कट जाए तब भी वह बंगाल और ममता बनर्जी की जय कहते रहेंगे. दक्षिण कोलकाता में एक रोड शो के दौरान अभिषेक बनर्जी ने कहा- वो सोचते हैं कि वोट खरीद सकते हैं. मैं कहना चाहता हूं कि आप उनसे पैसे ले लीजिए मगर वोट टीएमसी को ही दीजिएगा. ये लड़ाई उन बाहरी लोगों के खिलाफ है जो अपना कल्चर हम पर थोपना चाहते हैं.
गौरतलब है कि ठीक एक दिन पहले टीएमसी के बड़े नेता दिनेश त्रिवेदी ने राज्यसभा से इस्तीफा दे दिया है. इससे टीएमसी को बड़ा झटका लगा है. पद छोड़ने के बाद दिनेश त्रिवेदी ने बंगाल की मुख्यमंत्री ममता बनर्जी पर निशाना साधा है. दिनेश त्रिवेदी ने कहा, अगर ममता बनर्जी कहती हैं कि मैं अपना सिर ऊपर रखना चाहती हूं, तो उन्हें पता होना चाहिए कि हर किसी को अपना सिर ऊपर है. यदि हिंसा का वातावरण है, तो भय है, इसलिए सिर ऊंचा नहीं रखा जा सकता है.
त्रिवेदी ने आगे कहा, मुझे हमेशा बीजेपी-मोदी को भला-बुरा कहने को बोला जाता था जो क़ि मुझसे नही होगा. मैं बीजेपी और उसके वरिष्ठ नेताओं का बहुत आभारी हूं, मुझे बताया गया कि उन्होंने पार्टी में मेरा स्वागत किया है. यह एक विशेषाधिकार होगा, इसके बारे में कोई सवाल ही नहीं है.