
किसान आंदोलन पर हरियणा के कृषि मंत्री के बिगड़े बोले, बवाल मचने पर मांगी माफी
हरियाणा के कृषि मंत्री जेपी दलाल ने किसान आंदोलन में जान गंवाने वालों पर दिए अपने बयान पर अब माफी मांगी है. मंत्री ने कहा है कि अगर किसी को कष्ट हुआ है, तो मैं क्षमा याचना करता हूं. जेपी दलाल ने अपने बयान में कहा था कि किसान आंदोलन में जो 200 किसान मरे हैं, अगर वो घर पर भी होते, तो भी मरते.
अब सफाई देते हुए कृषि मंत्री जेपी दलाल ने कहा, मेरे बयान का गलत अर्थ निकाला गया. मैंने संवेदना प्रकट की थी. दोबारा से करता हूं. किसी की आकस्मिक मौत हो, तो कष्ट होता है. जहां तक शहीद का दर्जा देने की बात है, तो सिर्फ सेना के जवान को दिया जाता है. अगर फिर भी मेरी बातों से किसी को कष्ट हुआ, हो तो मैं क्षमा याचना करता हूं.