टूलकिट मामले में पुलिस ने क्लाइमेट एक्टिविस्ट दिशा रवि को किया गिरफ़्तार 5 दिन की मिली रिमांड

टूलकिट मामले में पुलिस ने क्लाइमेट एक्टिविस्ट दिशा रवि को किया गिरफ़्तार 5 दिन की मिली रिमांड

किसान आंदोलन को लेकर भारत को कथित रूप से अंतरराष्ट्रीय स्तर पर घेरने के लिए बनाई गई रणनीति का खुलासा होने के बाद से बवाल मचा हुआ है. दरअसल क्लाइमेट चेंज एक्टिविस्ट ग्रेटा थनबर्ग ने एक टूलकिट (दस्तावेज) को ट्वीट किया था,  जिसमें कथित रूप से किसान आंदोलन को लेकर मोदी सरकार को घेरने और भारत को बदनाम करने की साजिश रची गई थी. इसी मामले में अब दिल्ली पुलिस की स्पेशल सेल की साइबर यूनिट ने बेंगलुरु से 21 साल की क्लाइमेट एक्टिविस्ट दिशा रवि को गिरफ्तार किया है. दिशा रवि को दिल्ली पुलिस ने आज दिल्ली के पटियाला हाउस कोर्ट में पेश किया गया है, जहां पर पुलिस को दिशा की 5 दिनों की रिमांड मिली है. हालांकि, जानकारी है कि पुलिस ने कोर्ट से 7 दिनों की रिमांड मांगी थी.

पुलिस के मुताबिक, दिशा रवि को आज दिल्ली की कोर्ट में पेश किया जाएगा. दिशा पर आरोप है कि उन्होंने 26 जनवरी को हुई ट्रैक्टर रैली को लेकर साइबर स्ट्राइक के लिए बनाई गई टूलकिट को एडिट किया था, उसमें कुछ चीज़ें जोड़ी और उसके आगे सर्कुलेट किया था. पुलिस ने बताया कि इस मामले में कुछ और नाम आए रडार पर हैं और जल्द ही कई अन्य लोगों की गिरफ्तारी होगी.

फ्राइडे फ़ॉर फ्यूचर कैंपेन की फाउंडर्स में दिशा रवि भी एक सदस्‍य हैं. दिल्ली पुलिस ने 4 फरवरी को ग्रेटा द्वारा शेयर इस टूलकिट को लेकर केस दर्ज किया था. टूल किट मामले में हुई यह पहली गिरफ्तारी है. दिशा ने माउंट कैर्मेल कॉलेज से बिजनेस एडमिनिस्ट्रेशन में स्नातक की डिग्री हासिल की है. सूत्रों के मुताबिक दिल्‍ली पुलिस की स्‍पेशल सेल ने जब उन्‍हें गिरफ्तार किया, उस वक्‍त वह घर से ही काम कर रही थीं.

About The Author

निशाकांत शर्मा (सहसंपादक)

Learn More →

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

अपडेट खबर के लिए इनेबल करें OK No thanks