
मैं प्रधानमंत्री से कहना चाहता हूं कि इससे देश का नुकसान होगा। आप समस्या का हल निकालिये- इन कानूनों को रद्द कीजिये, इन कानूनों को वापस लीजिये। नहीं तो, देश का नुकसान होगा: श्री राहुल गांधी
प्रधानमंत्री को ये नहीं सोचना चाहिए कि आंदोलन यहाँ रूकेगा, ये आंदोलन किसानों से शहरों के अंदर तक जायेगा। क्योंकि सिर्फ किसान गुस्सा नहीं हैं, इन्हीं 4-5 लोगों ने युवाओं का रोजगार छीना है, ये आंदोलन अब शहरों में फैलेगा: श्री राहुल गांधी
ये बीजेपी को गलतफहमी है, इसमें अभी एक मुद्दा है कि देश के किसानों को ये कानून अभी तक पूरी तरह समझ नहीं आये हैं। पंजाब, हरियाणा, राजस्थान, यूपी में बात समझ आ गई है: श्री राहुल गांधी
मगर उनको ये नहीं लगना चाहिए कि किसान पीछे हट जायेंगे। मैं किसानों से कहना चाहता हूं कि हम सब आपके साथ हैं; 1 इंच पीछे मत हटिये, ये आपका भविष्य है, इसके लिए आप लड़िये: श्री राहुल गांधी
ये जो 4-5 लोग हैं, ये जो आपका भविष्य चोरी करने की कोशिश कर रहे हैं, इन्हें आपका भविष्य चोरी करने मत दीजिये, हम आपकी पूरी मदद करेंगे: श्री राहुल गांधी
प्रधानमंत्री इन 5 लोगों के लिए काम करते हैं। उनके लिए नोटबंदी की, उनके लिए जीएसटी बनाई, उनके लिए किसानों से भविष्य छीन रहे हैं। प्रधानमंत्री क्या बोलेंगे, उनके पास कुछ बोलने को नहीं है: श्री राहुल गांधी
उसके पीछे क्या आयडिया था, किस प्रकार से जाने दिया गया; वो भी पूछ लीजिए: श्री राहुल गांधी
किसानों को लाल किले में किसने जाने दिया और क्यों जाने दिया? क्या गृह मंत्रालय का काम नहीं है कि लाल किले पर इनको जाने से रोका जाए, उसके लिए कौन जिम्मेदार है? गृह मंत्री से जाकर पूछिए: श्री राहुल गांधी
आज जो हो रहा है, सिंघू बॉर्डर पर सरकार जो किसानों पर आक्रमण कर रही है, किसानों को मार रही है; ये बिल्कुल गलत है: श्री राहुल गांधी
सरकार समस्या को सुलझाने की बजाय किसानों को पीट रही है, धमका रही है, NIA का प्रयोग कर रही है। किसानों को बदनाम करने की कोशिश कर रही है: श्री राहुल गांधी
पहला कानून, हमारे मंडी सिस्टम को नष्ट कर देगा। दूसरा कानून, 4-5 बिजनेसमैन जितना भी अनाज स्टोर करना चाहते हैं, चाहे लाखों टन, स्टोर कर सकते हैं। ये कानून लागू होने के बाद किसान अपनी फसल के दाम का मोलभाव नहीं कर पायेगा: श्री राहुल गांधी
तीसरा कानून, सबसे अजीब कानून कि किसान कोर्ट नहीं जा सकता। इन तीन कानूनों के खिलाफ किसान दिल्ली के बाहर खड़े हैं: श्री राहुल गांधी
देश के युवाओं को बता देना चाहता हूं कि इन कानूनों को समझने की जरूरत है: श्री राहुल गांधी