अवैध शराब पकड़ने गई पुलिस पर हुआ हमला 6 पुलिसकर्मी घायल
अबैध शराब की बिक्री को बढ़ावा देने का काम करता आबकारी विभाग
कर्तव्यों से पूर्णतया विमुख दिखावटी महज खानापूर्ति बाली कार्यवाही तक सीमित
अबैध शराब की बिक्री की रोकथाम का बोझ

आबकारी विभाग रीवा की ढुल मुल का नतीजा भुगत रही नईगढ़ी पुलिस आबकारी रीवा की खुल रही पोल अपने कार्यों से भटकती नजर आ रही यह घटना जांच का विषय है जांच उपरांत हो कार्यवाही बड़ी संलिप्तता की गंध आ रही रीवा आबकारी पुलिस कि कहीं न कहीं ऐसा प्रतीत होता है जब से मध्यप्रदेश के मुरैना में जहरीली शराब पीने से हुई लोगों की मौत के बाद से पूरे प्रदेश में अवैध शराब के खिलाफ अभियान चलाया जा रहा है। इसी सिलसिले में रीवा जिले के नईगढ़ी थाना अंतर्गत डिहिया गांव में अवैध शराब पकड़ने गई पुलिस बल पर शराब तस्करों के द्वारा हमला कर दिया गया जिसमें 6 पुलिसकर्मी घायल हो गए आपको बता दें कि डिहिया गांव में अवैध शराब बिक्री को लेकर पुलिस को बार-बार शिकायत मिल रही थी जिस पर मऊगंज एडिशनल एसपी एसडीओपी सहित आसपास के थानों से कुल 40 पुलिसकर्मी अवैध शराब पकड़ने के लिए नईगढ़ी थाना क्षेत्र में गए हुए थे जहां पर 3000 किलो महुआ व 50 किलो यूरिया खाद और कुछ कच्ची शराब रखी हुई थी जिसे पुलिस ने जप्त करके ले जाने लगे तो आसपास की महिलाएं पुलिस कर्मियों पर हमला कर दिया। अचानक हुए हमले में 6 पुलिसकर्मी घायल हो गए वहीं पुलिस के ऊपर हुए पत्थरबाजी से पुलिस पीछे हट गई व पुलिस के द्वारा 210 लीटर शराब जप्त किया गया और जो कुछ ग्रामीण पुलिस की पकड़ में आए तो उनको लेकर पुलिसकर्मी थाने आ गए जिनके विरुद्ध आबकारी अधिनियम के तहत कार्यवाही की जा रही है। वहीं घायल पुलिसकर्मियों को उपचार के लिए अस्पताल भेज कर पुलिस आगे की कार्यवाही मे जुट गई है।